भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में माहौल गर्म है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली की बारिश और अन्य प्रशासनिक कारणों के बीच सुर्खियों में है, लेकिन इन सबके बीच प्रैक्टिस सेशन में जसप्रीत बुमराह और 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुमराह की शानदार वापसी इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब दो महीने बाद मैदान पर लौटे हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुमराह अपनी पुरानी लय में दिखे। उनकी गेंदों की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने नेट में मौजूद हर बल्लेबाज को परेशान किया। बुमराह पूरी तरह फिट नजर आए, जो टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा सकारात्मक संकेत है।
IPL 2026 की यादें और नेट्स का बदला IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में दो छक्के जड़कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन इस बार अरूण जेटली स्टेडियम के नेट्स में कहानी बिल्कुल उलट रही। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया और युवा वैभव को बैकफुट पर धकेल दिया।
बुमराह की चार गेंदों का खेल रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह ने लगातार चार गेंदों पर वैभव को नचाकर रख दिया। शुरुआती दो गेंदों पर वैभव बल्ला तक नहीं लगा पाए। तीसरी गेंद एक सटीक यॉर्कर थी, जिसे वैभव बड़ी मुश्किल से अपने पैरों से दूर कर पाए। चौथी गेंद पर तो वैभव ने आसान कैच थमा दिया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर वैभव ने छक्का जड़कर अपनी क्षमता जरूर दिखाई, लेकिन बुमराह का दबदबा साफ़ दिखा।
वैभव के लिए कठिन रहा सेशन सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर के खिलाफ भी वैभव संघर्ष करते नजर आए। इतना ही नहीं, फील्डिंग ड्रिल के दौरान भी यह युवा बल्लेबाज लय में नहीं दिखा और उन्होंने 2-3 कैच भी छोड़े। हालांकि, बुमराह जैसे दिग्गज के खिलाफ यह अनुभव वैभव के करियर को निखारने में बड़ी भूमिका निभाएगा। क्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव अपनी इस गलती से सीख लेकर वापसी कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
Jasprit Bumrah vs Vaibhav Sooryavanshi. What happened next? pic.twitter.com/Ep6igaQUnf
— Tanuj Lakhina (@tanujlakhina) September 11, 2026
मीटिंग में बस चाय अच्छी थी... : लद्दाख पर केंद्र से बातचीत बेनतीजा, सोनम वांगचुक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
यू रन अ बिग कंपनी : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने की गौतम अदाणी की तारीफ, क्या होने वाली है कोई मेगा डील?
ईडी की छापेमारी के बाद बैकफुट पर हरीश रावत, पार्टी के दो बड़े पदों से दिया इस्तीफा
एक ईंट, चार कत्ल! जयपुर में सोती हुई पत्नी और 3 बेटियों को पिता ने उतारा मौत के घाट
ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी की मैराथन बैठकें
रायबरेली: मुआवजा रिपोर्ट के बदले लेखपाल ने मांगी बेटी, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
महंगे होने वाले हैं सैमसंग के प्रीमियम फोन्स: Galaxy S26 Ultra और फोल्डेबल सीरीज की कीमतों में हो सकता है बड़ा इजाफा
9 छक्के, 11 चौके और 44 गेंदों में तबाही: इंग्लैंड लायंस ने श्रीलंका को चटाई धूल
शी जिनपिंग की दिल्ली में बॉडी लैंग्वेज का क्या है मतलब? चीन के बदले रुख के पीछे की इनसाइड स्टोरी
उत्तराखंड के छात्रों के लिए बड़ी राहत: अब कक्षा 1 से 12 तक मिलेंगी मुफ्त किताबें