दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं। सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए शनिवार (12 सितंबर) को तीन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
मलेशिया के साथ रणनीतिक साझेदारी पर जोर प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक की। मलेशिया इस बार ब्रिक्स में साझेदार देश के तौर पर शामिल हो रहा है। चर्चा के दौरान व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए मलेशिया ने कोटा किनाबालु, सबाह में भारत का वाणिज्य दूतावास (Consulate General) खोलने पर अपनी सहमति दे दी है। पीएम मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के योगदान की सराहना की।
इथियोपिया के साथ मजबूत होते रिश्ते पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के साथ भी चर्चा की। यह बैठक दिसंबर 2025 में अदीस अबाबा में हुई पीएम मोदी की यात्रा के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली रही। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर विस्तार से समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स में इथियोपिया की उपस्थिति ग्लोबल साउथ की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी।
यूएई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात सम्मेलन के इतर, प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी बैठक की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच पहले से मौजूद व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाना था।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इन मुलाकातों को भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। इन द्विपक्षीय वार्ताओं के जरिए भारत वैश्विक मंच पर अपने पुराने सहयोगियों के साथ रिश्तों को नई ऊंचाई देने की कोशिश कर रहा है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with the Crown Prince of Abu Dhabi, Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan, on the sidelines of the BRICS Summit 2026.
— ANI (@ANI) September 12, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/uDqEuFPaZw
लंदन की सड़कों पर शिंदे का देसी ट्विस्ट : मिर्च के साथ लिया वड़ा पाव का स्वाद
गरीबी पर पर्दा : BRICS समिट के लिए दिल्ली की सजावट पर उठे सवाल
उत्तराखंड की सियासत में भूचाल: पूर्व CM हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के सभी पद, जानें क्या है पूरा मामला
ब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन पर सर्वसम्मति से मुहर
हरीश रावत का चौंकाने वाला कदम: पीए पर ED की रेड के बाद छोड़े पार्टी के सभी पद
ओडिशा T20 लीग का बिगुल: सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती बने ब्रांड एंबेसडर
गजब! रूसी डिप्लोमेट ने फर्राटेदार हिंदी में की BRICS की तारीफ, जबरदस्त अंदाज हुआ वायरल
शी जिनपिंग की दिल्ली में बॉडी लैंग्वेज का क्या है मतलब? चीन के बदले रुख के पीछे की इनसाइड स्टोरी
कश्मीर में NIA का बड़ा प्रहार: 7 ठिकानों पर छापेमारी, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क का होगा पर्दाफाश
क्या दिल्ली में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी-20? बारिश का साया और मौसम का पूरा हाल