पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को मोल्दोवा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। यह पहली बार है जब पंजाब पुलिस ने किसी यूरोपीय देश से किसी अपराधी को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया है।
कौन है अमृतपाल सिंह? अमृतपाल सिंह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का एक बेहद सक्रिय और खतरनाक सदस्य है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत भी वांछित है।
ऑपरेशन ईस्टर्न रीच की कहानी अक्टूबर 2024 में नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर अमृतपाल भारत से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन ईस्टर्न रीच शुरू किया। छह महीने तक चली इस गहन जांच में पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर जाल बुना।
कानूनी लड़ाई और अंतिम वार मोल्दोवा में पकड़े जाने के बाद अमृतपाल को भारत भेजने की कानूनी प्रक्रिया लंबी चली। 26 मई 2026 को वहां की अदालत ने प्रत्यर्पण की मंजूरी दी, जिसे अमृतपाल ने चुनौती दी। हालांकि, 16 जुलाई 2026 को सेंट्रो कोर्ट ऑफ अपील ने उसकी अपील खारिज कर अंतिम मुहर लगा दी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी 11 सितंबर को पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने अमृतपाल को अपनी कस्टडी में लिया और बुधवार को उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। AGTF प्रमुख प्रमोद मान और OFTEC चीफ आशीष चौधरी के नेतृत्व में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस कामयाबी को पंजाब सरकार के गैंगस्टरों ते वार अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#WATCH | जगु भगवानपुरिया गैंग से जुड़े अमृत डालम उर्फ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस की OFTEC टीम मोल्दोवा से पंजाब वापस लाई। वह अक्टूबर 2024 में नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत से भाग गया था। AGTF और OFTEC के छह महीने लंबे ऑपरेशन ईस्टर्न रीच के बाद, उसे मोल्दोवा में हिरासत… pic.twitter.com/nUpZezEtKr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा प्रहार: 3 जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी, आतंकी साजिश की परतें खोल रही एजेंसी
यूरोप में छिपे गैंगस्टर का गेम ओवर : मोल्दोवा से दबोचा गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृतपाल
ब्रिक्स समिट में विदेशी मेहमानों को पोहा ? वायरल वीडियो का सच आया सामने, जानें क्या है हकीकत
मैं फिर आऊंगा... : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का भारत दौरा, मणिपुर से दार्जिलिंग तक की खास झलक
यूरोप से हमारा कोई संघर्ष नहीं : पुतिन ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना, AFD की जीत को बताया व्यवस्थागत गलती
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के लिए खोले दिल के दरवाजे, कहा- वो क्रेजीपन के बाप हैं
गजब! रूसी डिप्लोमेट ने फर्राटेदार हिंदी में की BRICS की तारीफ, जबरदस्त अंदाज हुआ वायरल
8 साल की नन्ही योगिनी का कमाल: वान्या शर्मा ने जीते 2 गोल्ड, अब वर्ल्ड कप की तैयारी
रूस का भारत को बड़ा उपहार: फर्टिलाइजर की निर्बाध सप्लाई से किसानों की बढ़ेगी पैदावार
रील्स नहीं चलीं तो भड़का गुस्सा: 5G नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने टेक्नीशियन को टावर से बांधा