बिग बॉस 20 के घर में अपने बिंदास अंदाज से चर्चा में बने काजी तौकीर ने हाल ही में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपने 21 साल पुराने रिश्ते को याद किया। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अरिजीत के लिए जमकर तारीफों के पुल बांधे।
वो क्रेजीपन के बाप हैं शो के दौरान अमन गांधी के साथ बातचीत में काजी ने अरिजीत का जिक्र करते हुए उन्हें मैड साइंटिस्ट करार दिया। काजी ने कहा, अगर मैं क्रेजी हूं, तो वो क्रेजीपन के बाप हैं। उन्होंने आगे कहा कि अरिजीत एक अलग ही लेवल के इंसान हैं, जिन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है।
भविष्य में साथ काम करने की उम्मीद काजी ने कैमरे के सामने न सिर्फ अरिजीत के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया, बल्कि भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा, जब आगे हम दोनों साथ काम करेंगे, तो बहुत मजा आएगा। अपनी बात खत्म करते हुए काजी ने अरिजीत को फ्लाइंग किस देते हुए अपना प्यार जताया।
गाना गाकर दिया ट्रिब्यूट केवल बातों तक ही सीमित न रहकर, काजी ने अरिजीत को सम्मान देने के लिए आशिकी 2 का सुपरहिट गाना तुम ही हो भी गुनगुनाया। उन्होंने कहा कि उनके पास अरिजीत की तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ गए हैं।
21 साल पुरानी दोस्ती बता दें कि अरिजीत सिंह और काजी तौकीर का रिश्ता 2005 के रियलिटी शो फेम गुरुकुल से शुरू हुआ था। काजी ने उस शो को जीता था, लेकिन उसके बाद वे लाइमलाइट से दूर हो गए थे। अब 21 साल बाद भी दोनों की यह दोस्ती बरकरार है। घर के अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी अरिजीत की सादगी की तारीफ की, जो अक्सर अवॉर्ड फंक्शन्स में भी चप्पल पहनकर पहुंच जाते हैं।
We’ll collaborate in the future it’s going to be so much fun..
— 𝖲𝗁𝗋𝖾𝖾 𝖲𝗁𝖺𝗋𝗆𝖺❤️ (@SHREE_SHARMA11) September 11, 2026
He’s a mad scientist who lives in a spaceship 🚀🎶
Qazi Touqeer talking about collaborating with Arijit Singh and praising his absolute genius is pure gold Real recognize real#QaziTouqeer #ArijitSingh #BiggBoss20 pic.twitter.com/wudofRi5Z5
एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी का छलका दर्द, कहा- अब सुसाइड करना ही आखिरी रास्ता
शी जिनपिंग की कार पर क्यों था ब्लैक कवर ? जानिए दुनिया की सबसे सुरक्षित लिमोसिन का रहस्य
सिंटा (CINTAA) का दंगल: सड़क पर भिड़ीं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां, पुलिस को देनी पड़ी चेतावनी
बुमराह की घातक गेंदों के आगे बॉस बेबी का इम्तिहान: 4 गेंदों में खुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सच
60 साल के खिलाड़ी दादाजी का ट्रेन पर स्टंट: चलती ट्रेन के गेट पर लटके, वीडियो देख सहम गए लोग
गजब! रूसी डिप्लोमेट ने फर्राटेदार हिंदी में की BRICS की तारीफ, जबरदस्त अंदाज हुआ वायरल
भारत में शी जिनपिंग की कार पर क्यों था काला कवर ? सुरक्षा और रहस्य का क्या है कनेक्शन
IND vs AFG: तिलक वर्मा की बैटिंग पोजीशन पर एबी डिविलियर्स ने उठाए सवाल, क्या खतरे में है युवा बल्लेबाज का करियर?
सीतामढ़ी में खूनी सवेरा: मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या
BRICS Summit 2026: 60 सेकंड में कैंसर जांच और रेयर-अर्थ-फ्री EV! भारत के 37 स्टार्टअप्स का धमाका