नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान समेत दुनिया के कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं।
द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी निगाहें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम तय है। पिछले सात वर्षों में यह जिनपिंग की पहली भारत यात्रा है, जिसे कूटनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चीन की नसीहत: मतभेद भुलाएं, पड़ोसी का धर्म निभाएं द्विपक्षीय वार्ता से पहले चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक दृष्टि से देखता है। चीनी राजदूत ने जोर दिया कि दोनों देशों को मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाना चाहिए और एक-दूसरे की सफलता में योगदान देते हुए अच्छे पड़ोसियों की तरह व्यवहार करना चाहिए।
लगातार तीसरे साल मुलाकात यह तीसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद आमने-सामने होंगे। दोनों देशों का जोर सहयोग को मजबूत करने और बातचीत के जरिए कड़वाहट को दूर करने पर है। चीन ने कहा है कि वह भारत के साथ मिलकर आपसी संवाद बढ़ाने के लिए तत्पर है।
वैश्विक संकट और ब्रिक्स की भूमिका मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक हालात, विशेषकर रूस-यूक्रेन और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच यह समिट काफी अहम है। चीन ने संकेत दिए हैं कि वह शांति स्थापना के लिए ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करना चाहता है। ब्रिक्स अब केवल उभरती अर्थव्यवस्थाओं का मंच नहीं रहा, बल्कि वैश्विक संकटों के समाधान का केंद्र भी बनता जा रहा है।
भारत मंडपम में रात्रिभोज आज शाम भारत मंडपम में समिट में शामिल होने आए राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। 12 और 13 सितंबर तक चलने वाला यह समिट न केवल आर्थिक सहयोग, बल्कि भारत और चीन जैसे बड़े देशों के बीच संबंधों को सुधारने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
China s Global Times tweets, Chinese President Xi Jinping left Beijing on Saturday for the 18th BRICS Summit in New Delhi at the invitation of Prime Minister of the Republic of India Narendra Modi, according to Xinhua. Xi s entourage includes Cai Qi, a member of the Standing… pic.twitter.com/j2SnxCx9t0
— ANI (@ANI) September 12, 2026
घूस में बेटी की मांग! रायबरेली मामले पर भड़के अखिलेश, योगी सरकार से की बर्खास्तगी की मांग
हल्द्वानी के मैदान से चुनावी हुंकार: फुटबॉल खेलते हुए CM धामी ने किया 2027 में हैट्रिक का ऐलान
दिल्ली BRICS बाजार में छाईं ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान, सादगी और ज्ञान के कायल हुए लोग
BRICS दिल्ली डिक्लेरेशन: 18वें शिखर सम्मेलन में बनी सर्वसम्मति, बदलती दुनिया के लिए क्या है नया रोडमैप?
टीम इंडिया का 80s लुक देख हैरान हुए खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल
जिनपिंग का अभेद्य किला: 67 सदस्यों की टीम, फूड टेस्टिंग और नो-फ्लाई जोन; दिल्ली में कैसी है सुरक्षा?
250 फीट लंबा, 4.42 लाख KG वजन... ‘आसमानी महल’ जैसा है शी जिनपिंग का विमान
MPSC पेपर लीक: आदित्य ठाकरे का राजभवन में बड़ा कदम, न्यायिक जांच और इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत
लंदन की सड़कों पर शिंदे का देसी ट्विस्ट : मिर्च के साथ लिया वड़ा पाव का स्वाद
मानसून का रौद्र रूप: 70KM की रफ्तार वाली आंधी और 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट