लंदन में एक सुखद मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक हुई मुलाकात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मुलाकात के पीछे की कहानी एकनाथ शिंदे फिलहाल एक आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में लंदन के दौरे पर हैं। जब उन्हें पता चला कि विराट कोहली भी वहीं मौजूद हैं, तो दोनों के बीच एक शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान शिंदे ने क्रिकेट जगत के किंग कोहली को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
शिंदे ने की कोहली की सादगी की तारीफ मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। शिंदे ने कहा, विराट एक महान क्रिकेटर होने के साथ-साथ बेहद डाउन टू अर्थ इंसान हैं। शिंदे ने बताया कि हमारी पहले भी मुलाकातें हो चुकी हैं, लेकिन इस बार हमें खुलकर बातचीत करने का मौका मिला।
क्या हुई दोनों के बीच चर्चा? डिप्टी सीएम ने खुलासा किया कि उनकी बातचीत सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं थी। उन्होंने विराट के साथ महाराष्ट्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और राज्य में चल रहे विकास कार्यों व इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इसे एक गुडविल मुलाकात बताया गया है।
लंदन में शिंदे को मिला सम्मान लंदन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे को ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे पहले, उन्होंने लंदन में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के आवास पर पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित की। शिंदे ने यह भी इच्छा जताई कि आने वाले समय में लंदन में एक अंतरराष्ट्रीय मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाए।
मैदान पर कब वापसी करेंगे कोहली? बता दें कि विराट कोहली फिलहाल टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अपना पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर लगा रहे हैं। भारतीय फैंस उन्हें जल्द ही मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के साथ ही विराट एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।
#WATCH | Star Indian Cricketer Virat Kohli met Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde in London.
— ANI (@ANI) September 11, 2026
They discussed a range of issues, including sports and infrastructure. pic.twitter.com/JAxC4cuTdy
BRICS समिट: दिल्ली में ट्रैफिक पर लगा पहरा, जानें मेट्रो, बस और रेलवे का पूरा अपडेट
होर्मुज में तनाव और गहराता ऊर्जा संकट: जयशंकर ने ब्रिक्स मंच से दिया सुरक्षा कवच का मंत्र
Bank Strike 2026: 5 दिन की वर्किंग और पेंशन की मांग, देशभर में ठप रहा बैंकिंग कामकाज
अफगानिस्तान सीरीज से पहले रहाणे की दो टूक: वैभव सूर्यवंशी को अभी रुकना चाहिए
IND vs AFG: पहले टी20 में संजू सैमसन का पत्ता कटना तय? ईशान और वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से बदलेगी समीकरण
लंदन में एकनाथ शिंदे और विराट कोहली की मुलाकात: इंफ्रास्ट्रक्चर से खेल विकास तक हुई चर्चा
डूसू चुनाव का बिगुल: ABVP, NSUI और वामपंथी गठबंधन ने उतारे अपने दिग्गज, 18 को होगी वोटिंग
किताब, कार और कदमताल: दिल्ली में मोदी-पुतिन की जुगलबंदी ने बढ़ाया कूटनीतिक तापमान
गोद में बच्चा, कानों को चीरता शोर: पुणे में मां का ढोल-ताशा वीडियो देख भड़के लोग
राशन कार्ड पर मुफ्त ट्रैक्टर? सोशल मीडिया के इस दावे का सच आया सामने