दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट 2026 के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यदि आपको 11 से 13 सितंबर के बीच कहीं बाहर निकलना है, तो ये जानकारियां आपके बेहद काम आएंगी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर आवाजाही नियंत्रित रहेगी। सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अकबर रोड और मथुरा रोड समेत 22 प्रमुख रास्तों पर वीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। लोगों से आग्रह है कि वे घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
सबसे अच्छी खबर यह है कि दिल्ली मेट्रो पूरी तरह से चालू रहेगी। DMRC ने स्पष्ट किया है कि सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के अंदर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए दिल्ली मेट्रो सारथी ऐप का इस्तेमाल करें।
डीटीसी बसें सामान्य रूप से चलेंगी, लेकिन प्रतिबंधित इलाकों में रूट बदले जा सकते हैं। टैक्सी और कैब सेवा भी जारी रहेगी, लेकिन ओला-उबर जैसी कैब को वीआईपी रूट के आसपास पिक-अप और ड्रॉप करने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।
BRICS समिट के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ी 100 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की गई हैं, इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम और अमृत उद्यान भी 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।
याद रखें: पूरी दिल्ली बंद नहीं है, लेकिन अगले तीन दिन मेट्रो ही सफर का सबसे सुरक्षित और तेज माध्यम है। यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
*BRICS Summit 2026
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 10, 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍 In view of the BRICS Summit on September 11, 2026, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in Delhi from 2:00 PM to 8:30 PM.
* Commuters are advised to plan their journeys in advance, allow extra travel… pic.twitter.com/0BdSVHdElA
इजरायल का ऑपरेशन अर्थक्वेक : हिजबुल्लाह का 2 किमी लंबा अंडरग्राउंड अड्डा तबाह, धमाके से कांपी लेबनान की जमीन
पुतिन का दिल्ली आगमन: मोदी के साथ Su-57 और ब्रह्मोस की सीक्रेट डील, जानें इस दौरे की 4 बड़ी बातें
26 साल बाद ढहा शिमला में कांग्रेस का किला: भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लहराया परचम
पत्नी को वापस बुलाने का खौफनाक प्लान: पिता ने ही रची अपने 3 साल के बेटे के अपहरण की साजिश
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पर्सनल आर्मी से न्यूक्लियर ब्रीफकेस तक, पुतिन की अभेद्य सुरक्षा का पूरा खाका
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: दिल्ली में जुटे विश्व के दिग्गज, पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के साथ किया स्वागत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, अफगान लड़ाकों से होगी कड़ी टक्कर
उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रतापगढ़: हॉस्टल से पैदल कलेक्टर दफ्तर पहुंचीं 15 छात्राएं, वार्डन और बदहाल व्यवस्था की खोली पोल
राजस्थान निकाय चुनाव: दिग्गजों ने डाला वोट, BJP ने किया जीत का दावा तो गहलोत ने दी चुनौती