नई दिल्ली: भारत इस सप्ताह 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी दिल्ली में वैश्विक कूटनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रही है, जहाँ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बड़े राष्ट्राध्यक्ष जुट रहे हैं।
पीएम मोदी का संदेश: सज्जनों की संगति पर जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर विश्व नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह सम्मेलन विश्व कल्याण की दिशा में सार्थक साबित होगा। उन्होंने अपने संदेश में संस्कृत के श्लोक, सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्... का उल्लेख किया। इसका सार यह है कि व्यक्ति को हमेशा सज्जन लोगों के साथ ही संगति और मित्रता रखनी चाहिए।
व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, आज पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी और अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उपस्थिति भी बेहद चर्चा में है। वे शनिवार, 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। शी जिनपिंग का यह दौरा सात साल के अंतराल के बाद हो रहा है, जिसे भारत-चीन संबंधों में सुधार और कूटनीतिक संतुलन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने की प्रबल संभावना है।
सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम 11 से 13 सितंबर तक चलने वाले इस महाआयोजन के चलते दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों और दफ्तरों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥ pic.twitter.com/YG36WlpiYg
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और मिर्जापुर की रोमांचक जंग, जानें गुरुवार का स्कोर
पुतिन का अभेद्य किला: कौन बनाता है खाना, कौन चखता है ज़हर और कैसे काम करती है सुरक्षा?
देसी टेस्ला का अनोखा कारनामा: सड़क पर बैलों के भरोसे सोता दिखा ड्राइवर, वायरल हुआ वीडियो
# तेंदुए की दबंगई को कुत्ते ने दी मात: 25 सेकंड की रोंगटे खड़े कर देने वाली जंग का वीडियो वायरल
अब QR कोड की छुट्टी: UPI का Tap & Pay फीचर करेगा बिना इंटरनेट पेमेंट, जानें कैसे
दिल्ली लैंड करते ही पुतिन का स्वागत करने वाली वह मिस्ट्री गर्ल कौन?
हमें घंटों क्रीज पर टिकने की जरूरत है... पाकिस्तान की शर्मनाक स्थिति पर कोच का बड़ा बयान
ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का कूटनीतिक संदेश: कहा सज्जनों से ही दोस्ती
BRICS 2026: दिल्ली में कूटनीतिक हलचल, पुतिन-मोदी की आज अहम बैठक; ग्लोबल एजेंडे पर टिकी नजरें
BRICS समिट: किनुआ बिरयानी से लेकर शाही लोटस तक, विदेशी मेहमानों की थाली में परोसा जाएगा भारतीय जायका