पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद और उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला किसी विवाद का नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के भविष्य के संघर्ष का है। पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका एक तेज गेंदबाज आज काम की तलाश में सोशल मीडिया का दरवाजा खटखटा रहा है।
कौन हैं सलमान मिर्जा? सलमान मिर्जा पाकिस्तान के जाने-माने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। 32 साल के सलमान अब तक पाकिस्तान के लिए 17 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं, वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी टीम का हिस्सा रह चुके हैं और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड जैसी बड़ी टीमों के लिए अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुके हैं।
अचानक क्यों मांगनी पड़ी मदद? हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्रेजिडेंट कप के लिए 6 टीमों का ऐलान किया। इन टीमों में सलमान मिर्जा का नाम कहीं नहीं था। इसके बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए एक भावुक पोस्ट डाला। उन्होंने बताया कि नेशनल चैंपियंस कप के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पूरी तरह फिट नहीं थे।
क्या है सलमान की मांग? सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, प्रेजिडेंट ट्रॉफी ग्रेड-1 दो दिनों में शुरू हो रही है, लेकिन मैं किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हूं। चोट की वजह से मैं सही समय पर उपलब्ध नहीं हो पाया था। अब मैं पूरी तरह फिट हूं और किसी भी टीम के लिए खेलने को तैयार हूं। अगर सीजन के दौरान किसी भी विभाग को एक तेज गेंदबाज की जरूरत पड़े, तो मैं उपलब्ध हूं।
पाकिस्तान क्रिकेट की बदहाली? एक ऐसा खिलाड़ी जिसने देश के लिए वर्ल्ड कप खेला हो, उसे घरेलू टूर्नामेंट में जगह न मिलना और फिर काम के लिए सोशल मीडिया पर सार्वजनिक अपील करना, पाकिस्तानी क्रिकेट सिस्टम की खामियों पर कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल, क्रिकेट फैंस इस बात से हैरान हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक चुका एक पेसर अब अपनी वापसी के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है।
Fast bowler Salman Mirza shares an update on missing the upcoming President s Trophy Grade-1 (FC) due to a thumb fracture, confirming he is open and available if any department requires a replacement later in the season.#Cricket | #Pakistan | #SalmanMirza | #Lahore pic.twitter.com/gqhWvLwVDr
— Khel Shel (@khelshel) September 10, 2026
ब्रिक्स समिट में परोसा जाएगा स्वादिष्ट भारत , कश्मीरी कबाब से लेकर बिहार के सत्तू तक देखें शाही मेन्यू
गोंडा में बर्तन व्यापारी की हत्या के बाद सियासी घमासान, मंत्री संजय निषाद का लखनऊ में धरना
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: 9 अक्टूबर से शुरू होगा ऑफर्स का महाकुंभ, बैंक छूट का भी हुआ खुलासा
BRICS से 9/11 की बरसी तक: शुक्रवार की 10 बड़ी खबरें जो आज आपको जाननी चाहिए
आरक्षण की जंग: मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, सरकार को दी कड़ी चेतावनी
दिल्ली पहुंचे पुतिन: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए पीएम मोदी के साथ करेंगे अहम मंथन
विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति खारिज
एशिया कप के फाइनल में भारत का दबदबा: बांग्लादेश को धूल चटाकर 10वीं बार बनाई जगह
मां की अर्थी पर बिलखे हिंदू संत: 1.9 साल की कैद के बाद बाहर आए चिन्मय कृष्ण दास, अधूरी रह गई आखिरी इच्छा
महिला एशिया कप 2026: फाइनल में भारत का सामना किससे? पाकिस्तान या श्रीलंका, आज तय होगा खिताबी मुकाबला