नई दिल्ली: अमेरिका में हुए भीषण 9/11 आतंकी हमले को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस दुखद मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
आतंकवाद पर पीएम का कड़ा संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 9/11 हमलों के 25 साल बाद हम पीड़ितों को याद करते हैं और उन परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया भर में आतंकवाद ने अनगिनत जानें ली हैं। सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से दंश झेल रहे भारत के लिए यह लड़ाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत का इरादा पक्का है और हम इस वैश्विक खतरे को खत्म करने की हर कोशिश का समर्थन करते हैं।
मेमोरियल यात्रा की यादें पीएम मोदी ने इस अवसर पर 2014 में अपनी न्यूयॉर्क यात्रा की पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम के दौरे की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यह स्थान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परिसर में उन लोगों की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने उस भयावह दिन अपनी जान गंवाई थी।
क्या हुआ था 11 सितंबर 2001 को? 11 सितंबर 2001 का दिन आधुनिक इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है, जब अल-कायदा के 19 आतंकवादियों ने 4 कमर्शियल विमानों को हाईजैक कर अमेरिका को दहला दिया था।
इस भीषण हमले में लगभग 3,000 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इस साजिश का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन था, जिसे मई 2011 में अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान मार गिराया था। 25 साल बाद भी यह दिन दुनिया भर के देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की याद दिलाता है।
25 years on from the horrific 9/11 attacks, we remember and honour the victims and stand in solidarity with the families whose lives were forever changed.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
Terrorism has claimed countless lives around the world. As a victim of cross-border terrorism, India has been at the… pic.twitter.com/hGhbMwFyke
ब्रिक्स 2026: भारत मंडपम तैयार, शी चिनफिंग की भारत यात्रा पर टिकीं दुनिया की नजरें
राजस्थान निकाय चुनाव: दिग्गजों ने भरी हुंकार, 147 निकायों की किस्मत का फैसला आज
विमेंस एशिया कप 2026: श्री चरणी ने रचा इतिहास, एक झटके में तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड
थार और फॉर्च्यूनर का रफ इमेज मेकओवर: दमन कलेक्टर ने SUV मालिकों को दिलाई जिम्मेदारी की शपथ
ट्रंप का 5000 डॉलर वाला चुनावी दांव: क्या अमेरिका ने ली मध्य प्रदेश की लाडली बहना से प्रेरणा?
फाइनल की दहलीज पर भारतीय शेरनियां: जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने किसे दिया जीत का श्रेय?
बंडा में शराब माफिया पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बने 5 अवैध निर्माण जमींदोज
मेरी गाड़ी मेरी ताकत है, घमंड नहीं : दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई शपथ, वायरल हुआ वीडियो
BRICS 2026: विदेशी मेहमानों के बैग में पूरा भारत , सत्तू से लेकर कॉफी तक में छिपी है कूटनीति
हैवान में अक्षय कुमार की मोटी कमाई, सैफ अली खान की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान