अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म हैवान सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। करीब 18 साल बाद पर्दे पर इस जोड़ी को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन इसके बजट और स्टार्स की फीस ने हर किसी का ध्यान खींचा है।
सोशल मीडिया पर हैवान की चर्चा जोरों पर है। दर्शकों ने अक्षय कुमार के परशुराम वाले साइकोपैथिक अवतार और उनके ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की है। क्लाइमैक्स को फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को धीमा और बोरिंग भी करार दिया है।
यह एक क्राइम साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसमें सैफ अली खान श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, जो नेत्रहीन होने के बावजूद एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है। कहानी में मोड़ तब आता है जब वह एक बच्ची को अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए खतरनाक अपराधी से बचाने की कोशिश करता है। यह फिल्म मुख्य रूप से बदले और सस्पेंस पर आधारित है।
फिल्म के बजट (150-200 करोड़ रुपये) के हिसाब से कलाकारों की फीस भी चर्चा का विषय बनी हुई है:
निर्देशन प्रियदर्शन की हैवान पूरी तरह से एक नई कहानी नहीं है। यह उनकी ही साल 2016 में आई मलयालम फिल्म ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने नेत्रहीन मुख्य किरदार निभाया था। 10 साल पहले आई इस फिल्म ने साउथ में सस्पेंस और थ्रिल की एक मिसाल पेश की थी, जिसे अब हिंदी दर्शकों के लिए बड़े स्तर पर पेश किया गया है।
अक्षय और सैफ के अलावा इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शरिब हाशमी, गोवर्धन असरानी, राजेश शर्मा और मनोज जोशी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Bhai thoda drr lgg rh hain ab #Haiwaan dekhkr 😱 @akshaykumar voice and acting in his scenes👌 Omg too scary 🥵 @priyadarshandir #SaifAliKhan good job done ✔️ pic.twitter.com/WGw2iStI1E
— BollyFoodie (@BollyFoodie) September 10, 2026
अब QR कोड की छुट्टी: UPI का Tap & Pay फीचर करेगा बिना इंटरनेट पेमेंट, जानें कैसे
गरबा विवाद: वारिस पठान की मुसलमानों को सलाह - वहां मत जाओ जहां बेइज्जती हो
जहरीली शराब से 16 मौतें: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि शिकारी को ही दुम दबाकर भागना पड़ा!
ब्रिक्स समिट: पुतिन के दिल्ली आगमन से नई रणनीतिक धुरी की आहट, डिफेंस और क्रूड ऑयल पर बड़ी डील की उम्मीद
भारतीय अर्थव्यवस्था बनी दुनिया की ग्रोथ इंजन , 7.8% GDP ग्रोथ ने IMF को भी किया हैरान
GDP आंकड़ों पर छिड़े घमासान के बीच IMF ने भारत के पक्ष में भरी हुंकारी
अमेरिका में कार के पहिए चोरी, चोरों ने जाते-जाते छोड़ा ऐसा तंज , हैरान रह गई भारतीय महिला!
नेट प्रैक्टिस के बाद आसमान में लहराई तिरंगे वाली पतंग: अभिषेक शर्मा का दिखा अनोखा अंदाज
क्या 15 साल का वैभव सूर्यवंशी बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान? ईशान किशन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी