नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह सज चुका है।
पीएम मोदी ने शेयर की तैयारियों की झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक 26 सेकंड का वीडियो साझा कर आयोजन की भव्यता दिखाई है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, BRICS 2026 के लिए सब तैयार है! इस वीडियो में भारत मंडपम की खूबसूरती और वहां की गई तैयारियों को देखा जा सकता है।
दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 15,000 पुलिसकर्मियों के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। विदेशी अतिथियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है, ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो।
शी चिनफिंग का अहम दौरा चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर शी 12-13 सितंबर को दिल्ली में होंगे। कूटनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हो सकती है।
7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यह यात्रा करीब सात साल के अंतराल के बाद हो रही है। वैश्विक स्तर पर जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत, ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में वैश्विक स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित बातचीत की मेजबानी करेगा।
दुनिया भर की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ब्रिक्स के सदस्य देश इस मंच का उपयोग कर आपसी मतभेदों को कम करने और सहयोग को नई दिशा देने में कितने सफल होते हैं।
All set for BRICS 2026!@BricsIndia2026 pic.twitter.com/nXqqoBmoAm
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026
प्रतापगढ़: हॉस्टल से पैदल कलेक्टर दफ्तर पहुंचीं 15 छात्राएं, वार्डन और बदहाल व्यवस्था की खोली पोल
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ महा-मंथन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पुतिन का दिल्ली आगमन, मोदी के साथ ऊर्जा और व्यापार पर होगी निर्णायक चर्चा
Bank Strike 2026: 5 दिन की वर्किंग और पेंशन की मांग, देशभर में ठप रहा बैंकिंग कामकाज
बिग बॉस के 20 साल: पुरानी यादों ने कंटेस्टेंट्स को किया भावुक, सिद्धार्थ शुक्ला को देख छलके आंसू
मिर्जापुर मूवी पर संकट: शूरवीर गाने के इस्तेमाल पर बवाल, महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप
वायरल वीडियो: बच्चे के पास आकर बैठा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग
भारतीय खिलाड़ी कोई गन्ना नहीं, जिसे हर बूंद के लिए निचोड़ा जाए : सुनील गावस्कर ने ICC को दी चेतावनी
मां काली के भोग में मछली और पुलाव: शुभेंदु अधिकारी ने नॉनवेज विवाद पर लिया स्टैंड
क्या चीन को झुकने पर मजबूर कर दिया डोवल डॉक्ट्रिन ने? ब्रिक्स समिट में जिनपिंग का आना एक सोची-समझी रणनीति