नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए शुरू की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा? NTA ने यूजीसी नेट जून 2026 का री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया था। इन तीन प्रमुख विषयों की परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एजेंसी ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर कुंजी को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
13 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति यदि किसी उम्मीदवार को जारी की गई आंसर की के किसी उत्तर पर संदेह है या वह उससे संतुष्ट नहीं है, तो वह उसके खिलाफ चुनौती (चैलेंज) पेश कर सकता है। इसके लिए NTA ने 10 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। तय समय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी की जाएगी।
फीस रिफंड का मौका उम्मीदवारों के लिए एक राहत की बात यह है कि यदि उनकी चुनौती सही पाई जाती है और NTA उस पर सहमति जताता है, तो भुगतान की गई प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
Joint CSIR-UGC NET June 2026 Update!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 10, 2026
The Result and Rank for the Joint CSIR-UGC NET June 2026 Examination have been declared.
Candidates can check their result and rank through the official website.
Visit: https://t.co/MU0mGVvWRu
Helpline 011-40759000
Email -… pic.twitter.com/uCDGVHNRjP
GDP आंकड़ों पर छिड़े घमासान के बीच IMF ने भारत के पक्ष में भरी हुंकारी
BRICS 2026: ब्रिक्स लोगो में छिपा है भारत का बड़ा संदेश! जानकर हैरान रह जाएंगे इसका मतलब
मंत्री की सुनवाई नहीं : कार्यकर्ता की मौत पर धरने पर बैठे संजय निषाद, विपक्ष ने घेरी सरकार
गोंडा में भड़के मंत्री संजय निषाद: भारी पुलिस तैनाती पर SP को लगाई फटकार
145 साल की परंपरा: नागपुर में काली-पीली का मिलन, बड़ग्या के जरिए तीखे राजनीतिक कटाक्ष
यूक्रेन का रूस के समुद्री किले पर घातक प्रहार, पुतिन के तीन युद्धपोत तबाह
BSNL का धमाकेदार ऑफर: 40 रुपये से कम में पाएं 20GB डेटा, इंटरनेट की रफ्तार में नहीं आएगी कमी
BRICS 2026: दिल्ली में कूटनीतिक हलचल, पुतिन-मोदी की आज अहम बैठक; ग्लोबल एजेंडे पर टिकी नजरें
ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी के साथ होगी अहम द्विपक्षीय बातचीत
गोंडा हत्याकांड: सोशल मीडिया पोस्ट बनी मौत की वजह, लखनऊ में धरने पर बैठे दिग्गज नेता