महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने अपना जलवा दिखाते हुए बांग्लादेश को 40 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 13 सितंबर को भारतीय टीम खिताबी मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी।
दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। भारतीय स्पिनरों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में सिर्फ 109 रन पर रोक दिया। दीप्ति शर्मा इस जीत की सूत्रधार रहीं, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनका साथ देते हुए नंदनी शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए।
शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाया बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद धीमी रही। श्री चरणी ने छठे ओवर में जुएरिया फिरदौस (14 रन) को आउट कर पहला ब्रेकथ्रू दिलाया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने दिलारा अख्तर (21 रन) को पवेलियन भेजकर दबाव बनाना शुरू किया। मध्यक्रम में सोभना मोस्टोरी (18 रन) और कप्तान निगार सुल्ताना (19 रन) ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे उनकी एक न चली।
निचले क्रम का हुआ पतन मैच के अंतिम पलों में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। नंदनी शर्मा ने बैक-टू-बैक विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। हालांकि, शॉर्ना अख्तर ने अंत तक नाबाद 22 रनों की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सकीं। बांग्लादेश की पूरी टीम 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई।
शैफाली वर्मा की शानदार फिफ्टी इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए शैफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। शैफाली ने 64 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 24), ऋचा घोष (21) और प्रतिका रावल (20) ने उपयोगी योगदान दिया। अंत में दीप्ति शर्मा की 6 गेंदों में 13 रनों की तेजतर्रार पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।
Timber |/
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
Deepti Sharma adds another wicket to her tally ✅
Updates ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/kki9JpcqOF
क्या टल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20? जानिए पूरी सच्चाई
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जंग के लिए तैयार जिम्बाब्वे, कप्तान नकोमो की हुई दमदार वापसी
मां काली के भोग में मछली और पुलाव: शुभेंदु अधिकारी ने नॉनवेज विवाद पर लिया स्टैंड
उन्हें शिक्षा से दिक्कत क्यों है? : CJP का BJP पर आरोप, स्कूल ऑडिट के दौरान हमले की साजिश का दावा
जौहर विवाद: स्वरा भास्कर पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- जाहिल और जमूरों के बयान से इतिहास नहीं मिटता
क्या अब मेहंदी आर्टिस्ट की जगह लेगी मशीन? हर्ष गोयनका के पोस्ट ने छेड़ी बहस
समुद्री दैत्य को धोबी पछाड़: एक साथ सक्रिय हुए दो वेदर सिस्टम, 16 सितंबर तक देश भर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
आरक्षण की जंग: मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, सरकार को दी कड़ी चेतावनी
अमेरिका में मिस्टर सिंह वाले पोस्टर पर मचा बवाल, सरकार को झुककर हटाना पड़ा विवादित विज्ञापन
महिला एशिया कप 2026: शेफाली का तूफान, भारत फाइनल में पहुंचा