अयोध्या में राजनीतिक घमासान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा घोषित सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। जगतगुरु स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज ने इस यात्रा को कांग्रेस की राजनीतिक चाल करार दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह महज एक प्रोपेगेंडा है, जिससे कांग्रेस का कोई भला होने वाला नहीं है।
संत समाज का कड़ा विरोध स्वामी नरेंद्राचार्य ने स्पष्ट किया कि संत समाज इस यात्रा को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, अगर यह यात्रा राम मंदिर के उद्घाटन या आस्था के सम्मान में होती, तो अयोध्यावासी इसका स्वागत करते। लेकिन, दान और चढ़ावे के मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर रोटियां सेंकने का प्रयास सनातन धर्म के अनुयायी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
क्या है दिग्विजय सिंह की यात्रा का मकसद? मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालने की घोषणा की है। दिग्विजय सिंह का तर्क है कि वह किसी दल के समर्थन में नहीं, बल्कि पारदर्शिता, सत्य और आस्था की रक्षा के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। उनके अनुसार, राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में करोड़ों की धोखाधड़ी हुई है और निजी संपत्तियां खरीदी गई हैं।
चढ़ावे पर लूट का आरोप दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मंदिर न्यास से जुड़े लोग चढ़ावे की लूट में शामिल हैं और सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे का इस्तेमाल निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है, और वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यूपी की राजनीति पर असर? स्वामी नरेंद्राचार्य ने दिग्विजय सिंह के इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं है । उन्होंने चेतावनी दी कि धर्म के नाम पर राजनीति करने से कांग्रेस को जनता के बीच कोई फायदा नहीं मिलने वाला। अब देखना यह है कि 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह यात्रा राजनीति का नया रूप लेगी या केवल वाकयुद्ध तक ही सीमित रहेगी।
*#WATCH | Ayodhya, UP | On Congress leader Digvijaya Singh s Sanatan Swabhiman Yatra, Swami Narendraacharya Ji Maharaj says, The community of saints will certainly not accept this, as it is a political issue. Had the yatra (procession) been organized in connection with the… pic.twitter.com/PHAiHHpvfY
— ANI (@ANI) September 10, 2026
BRICS बिजनेस फोरम 2026: नई दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, भारत बनेगा वैश्विक व्यापार का केंद्र
चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान से जंग, ट्रंप का बड़ा दावा—कहा नई डील के लिए तैयार
सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, IG-कमिश्नर बदले, आरोपियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
अमेरिका में भारतीय दंपति का कमाल: AI कॉलेज के लिए दिए ₹170 करोड़, यूपी से है खास कनेक्शन
13 साल का सूखा खत्म: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी का नया चैंपियन
ससुर की हत्या की खूनी साजिश : 6 लाख की सुपारी देकर धोखेबाज गाने पर थिरकती रही बहू
मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक: हर अमेरिकी को देंगे 5 लाख रुपये का ‘ट्रंप डिविडेंड’
फाइनल की दहलीज पर टीम इंडिया: आज बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में करो या मरो की टक्कर
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज: भारत का जलवा, 15 पदकों के साथ किया धमाका
बिग बॉस 20: काजी तौकीर ने मैरी कॉम को समझाया सिचुएशनशिप का मतलब, बॉक्सर की हंसी नहीं रुकी