ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए अनुभवी नेता मधु गौड़ याश्की को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है।
अग्रणी नेताओं में शुमार याश्की मधु गौड़ याश्की तेलंगाना कांग्रेस का एक बड़ा और जाना-माना चेहरा हैं। पिछड़े वर्ग से आने वाले याश्की अपनी सौम्य छवि और उच्च शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। पार्टी आलाकमान के साथ उनका गहरा तालमेल रहा है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व चेयरपर्सन का कार्यकाल समाप्त पार्टी ने इस नियुक्ति के साथ ही निवर्तमान चेयरपर्सन प्रवीण चक्रवर्ती द्वारा अब तक किए गए कार्यों और उनके योगदान की सराहना की है। संगठन में प्रोफेशनल्स विंग का महत्व बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए याश्की की नियुक्ति को रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक सफर और अनुभव याश्की का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है। वे पहली बार 2004 में निज़ामाबाद से लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2009 में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल के डिप्टी चीफ व्हिप जैसी अहम भूमिकाएं भी निभाई हैं।
चुनौतियों भरा रहा सफर हालांकि, पिछला कुछ समय उनके लिए चुनावी दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी एलबी नगर सीट से उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके।
TPCC प्रमुख की दौड़ में थे शामिल हाल ही में जब तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) में बदलाव की चर्चा थी, तब मधु गौड़ याश्की का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से चल रहा था। हालांकि, पार्टी ने उस पद के लिए महेश कुमार गौड़ को चुना। अब इस नई जिम्मेदारी के जरिए पार्टी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी भूमिका में लेकर आई है।
Hon ble Congress President has appointed Shri Madhu Goud Yaskhi as the Chairperson of the All India Professionals Congress, with immediate effect. pic.twitter.com/WXz42894SM
— AICC Communications (@AICCMedia) September 9, 2026
9 मिनट बनाम 15 मिनट: सत्य निकेतन हादसे ने कैसे खोली दिल्ली के सरकारी एम्बुलेंस सिस्टम की पोल?
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सैन्य विमान: क्या पुतिन के भारत दौरे की है तैयारी?
मंच पर अचानक मिला चीन का पर्चा , फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने भरी सभा में सुनाई खरी-खोटी
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की सुनामी: बड़े बजट की फिल्में पस्त, मिर्जापुर का जलवा बरकरार
राहुल गांधी जितना IQ वाले तंज पर भड़कीं रिया अहीर, शहजाद पूनावाला को कहा- अंकल, अपनी उम्र के लोगों से उलझिए
नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे रूसी सैन्य विमान: क्या पुतिन के भारत दौरे की है तैयारी?
श्योपुर: 60 फीट ऊंचे पानी के टैंक पर चढ़ा सांड, 42 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धोनी जैसा कमाल, DRS के नए किंग बने ये 15 साल के बेबी बॉस
गुलजार सिंह का जबरन अंतिम संस्कार: पंजाब की AAP सरकार पर बरसे पवन खेड़ा और राहुल गांधी
चुनाव जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे 4.2 लाख रुपये, होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर रखेंगे ट्रंप स्ट्रेट