डलास में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) मिडटर्म कन्वेंशन में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कई बड़े चुनावी वादे किए। उन्होंने न केवल आर्थिक राहत का ऐलान किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय भूगोल को भी ट्रंप ब्रांड में बदलने की इच्छा जताई है।
हर वयस्क नागरिक को मिलेगा 5,000 डॉलर का डिविडेंड ट्रंप ने ऐलान किया कि यदि 2026 में रिपब्लिकन पार्टी सीनेट और हाउस पर अपना दबदबा कायम रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर (लगभग 4.2 लाख रुपये) का डिविडेंड दिया जाएगा। उन्होंने इसे अमेरिकी नागरिकों के लिए एक बड़ा तोहफा बताया।
होर्मुज जलडमरूमध्य अब ट्रंप जलडमरूमध्य ? ईरान के साथ चल रहे तनाव पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम इस युद्ध में जीत रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, हमें होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप जलडमरूमध्य (Trump Strait) रख देना चाहिए। मुझे पता है कि ईरानी नेतृत्व इससे खुश नहीं होगा, लेकिन उनका देश पहले ही बिखर रहा है।
तेल का नया साम्राज्य और वेनेजुएला से बड़ी डील ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अब रूस और सऊदी अरब की संयुक्त क्षमता से भी अधिक तेल उत्पादन कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वेनेजुएला के साथ हुई तेल डील अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है। उनके अनुसार, अमेरिका के पास अब करीब 65 अरब बैरल तेल का भंडार है, जो अगले 500 वर्षों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
भूगोल बदलने की तैयारी: लेक ओंटारियो और न्यू मेक्सिको का नया नाम ट्रंप ने भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने का भी खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने घोषणा की कि कनाडा के साथ नए व्यापारिक संबंधों के चलते लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका रखा जाएगा। साथ ही, उन्होंने न्यू मेक्सिको का नाम बदलकर न्यू अमेरिका करने का भी सुझाव दिया।
3 नवंबर के बाद तेल कीमतों में आएगी भारी गिरावट ओपेक (OPEC) देशों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका अब उनसे कहीं अधिक शक्तिशाली है। ट्रंप ने दावा किया कि 3 नवंबर के चुनाव के बाद ईरान के साथ चल रहा युद्ध समाप्त हो जाएगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम तेजी से नीचे गिरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान फिलहाल चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहा है ताकि वे कमजोर डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर परमाणु समझौता कर सकें, लेकिन रिपब्लिकन सत्ता में रहते ऐसा नहीं होगा।
#WATCH | Speaking at the RNC Midterm Convention in Dallas, US President Donald Trump announces he will issue a $5,000 dividend to every adult US citizen if the Republican Party holds the Senate and House in 2026 pic.twitter.com/zXzAepxcsy
— ANI (@ANI) September 10, 2026
फिलीपींस में समुद्र के बीच जलती फेरी का मंजर, 5 की मौत और 87 लोग लापता
GGSIPU इंडक्शन प्रोग्राम: करियर की दौड़ से बाहर निकलें, बदलाव का वाहक बनें छात्र - मंत्री आशीष सूद
बसपा में बड़ा फेरबदल: 35 साल बाद अशोक सिद्धार्थ का संन्यास, क्या आकाश आनंद की होगी वापसी?
मधु गौड़ याक्षी संभालेंगे ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की कमान, मल्लिकार्जुन खरगे ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
रेगिस्तान में ना नदी, ना ढंग की बारिश; फिर भी सऊदी अरब 3 करोड़ आबादी तक कैसे पहुंचाता है मीठा पानी?
एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी बाहर
IPL 2027: क्या इयोन मॉर्गन होंगे CSK के नए कोच? 20 करोड़ की मांग और धोनी का बड़ा फैसला
यूपी में खजाना और अमेरिका में ट्रंप डिविडेंड : चुनावी दांव ने बढ़ाई हलचल
बुलंदशहर दौरा: हेलीपैड खराब या सियासी चाल? अखिलेश यादव ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
भारत रत्न सी.एन.आर. राव को नोटिस का सच: चुनाव आयोग ने किया दावों का खंडन, जानें क्या है पूरा मामला