सियोल डिफेंस डायलॉग में हुआ ड्रामा दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित सियोल डिफेंस डायलॉग के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब साउथ चाइना सी पर चीन की ओर से एक नोट फिलीपींस के रक्षामंत्री गिल्बर्टो सी. थियोडोरो को सौंपा गया। थियोडोरो जब समुद्री चुनौतियों पर अपना संबोधन दे रहे थे, तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने मेज पर नोट रखा। मंत्री ने स सबके सामने उसे पढ़ना शुरू किया।
क्या था चीन के नोट का मकसद? चीन ने इस नोट के जरिए 2016 के हेग ट्रिब्यूनल के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें बीजिंग के व्यापक ऐतिहासिक दावों को खारिज कर दिया गया था। चीन का तर्क था कि यह फैसला गैरकानूनी और अमान्य है। नोट में फिलीपींस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) पर चीन के कथित अधिकारों को फिर से दोहराया गया था।
मंत्री का दो टूक जवाब नोट पढ़ते ही थियोडोरो ने मंच से कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने चीन की दलीलों को सीधे तौर पर खारिज करते हुए इंटरनेशनल लॉ (UNCLOS) का हवाला दिया। उन्होंने कहा, यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि फिलीपींस का पक्ष अंतरराष्ट्रीय नियमों और संयुक्त राष्ट्र के समुद्र कानून के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है, जिसे दुनिया मानती है।
मेजबान देश का किया अपमान थियोडोरो ने इस घटना को मात्र एक कानूनी विवाद नहीं, बल्कि कूटनीतिक शिष्टाचार का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून का अपमान है, बल्कि मेजबान देश दक्षिण कोरिया और इस फोरम में मौजूद अन्य प्रतिनिधियों का भी अनादर है। उन्होंने चीन को नसीहत दी कि उसे बुनियादी शिष्टाचार का पालन करना चाहिए और इस तरह के दबाव बनाने के हथकंडे बंद करने चाहिए।
कैसे हुआ यह वाकया? रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नोट सियोल स्थित चीनी दूतावास के एक सैन्य अटैची ने फोरम के स्टाफ सदस्य के जरिए भिजवाया था। स्टाफ सदस्य को लगा कि यह फिलीपींस के प्रतिनिधिमंडल का ही कोई संदेश है, इसलिए उसने इसे सीधे मंत्री को थमा दिया। इस गलती ने चीन की मंशा को सबके सामने उजागर कर दिया, जिससे बीजिंग को वैश्विक पटल पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
MAHIYA NAMAN KAYO | Secretary of National Defense Gilberto C. Teodoro, Jr. responded to a note from the Chinese side during the Seoul Defense Dialogue (SDD) 2026 in Seoul, Republic of Korea.#DNDPHL #DiKaPasisiil #SDD2026 pic.twitter.com/fsCRVphkgf
— Department of National Defense - Philippines (@dndphl) September 8, 2026
अब बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं, घर बैठे मोबाइल से करें आवेदन
2026 एशियाई खेलों के वेन्यू पर कुदरत की मार: बाढ़ से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू किए गए 400 खिलाड़ी
दिल्ली मेट्रो में टिफिन गिरा तो लड़के ने किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर हर कोई हो रहा मुरीद
क्या माछ-भात पर छिड़ी जंग बिगाड़ेगी बंगाल का सियासी मिजाज? जानिए पूरा विवाद
आशा फॉरएवर : सुरों की मलिका आशा भोसले को एआर रहमान और सीएम फडणवीस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दिमागी नक्सल पोस्ट पर घमासान: गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ का मानहानि का केस
₹143 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई: नीम करौली बाबा पर बनी हनुमान अंश का जलवा, CM योगी से मिली टीम
उज्जैन: खड़े हनुमानजी के आगे फेल हुई आधुनिक तकनीक, अब IIT इंदौर सुलझाएगा रहस्य
नई नौकरी शुरू की है? EPFO के इस अलर्ट को नजरअंदाज न करें, खाते में आएंगे 15,000 रुपये
पंजाब से नाम कटा, दिल्ली में एंट्री: राघव चड्ढा की वोटर लिस्ट शिफ्टिंग पर मचे सियासी संग्राम की इनसाइड स्टोरी