भारतीय संगीत जगत की स्वर मलिका स्वर्गीय आशा भोसले की जयंती पर उन्हें एक बेहद खास और भव्य तरीके से याद किया गया। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने उनके सम्मान में आशा फॉरएवर (Asha Forever) गीत तैयार किया है, जिसे मुंबई में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया।
सीएम फडणवीस ने की सुरों की थाती की सराहना इस खास मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आशा ताई की आवाज अलौकिक है जो हमेशा अमर रहेगी। उन्होंने कहा, 90 साल की उम्र में भी आशा जी के गानों में जो ऊर्जा थी, उसने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। यह गाना न केवल उनके संगीत सफर को सम्मान देता है, बल्कि उनकी जीवंत विरासत को भी संजोता है।
लॉन्चिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार और आशा ताई की पोती जनाई भोसले भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
लंदन से मुंबई तक फैला है आशा फॉरएवर का जादू इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि एआर रहमान ने इस गाने की रिकॉर्डिंग आशा जी के जीवित रहते ही उनके साथ पूरी कर ली थी। गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए बेहद बारीकी से काम किया गया है।
गाने का वीडियो लंदन और मुंबई की खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्माया गया है। इसमें लंदन के ट्रिनिटी लबान कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक एंड डांस के युवा कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है, जो इसे एक वैश्विक टच देता है।
आठ दशकों का बेमिसाल सफर आशा भोसले का करियर आठ दशकों से भी लंबा रहा, जिसमें उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर गजल, कैबरे और पॉप तक हर शैली में अपना लोहा मनवाया। अपने करियर में हजारों गीतों को आवाज देने वाली आशा ताई के नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।
अप्रैल में इस महान गायिका के निधन के बाद, आशा फॉरएवर उनके चाहने वालों के लिए एक भावुक तोहफा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उनकी सुरमयी यादें भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचती रहें।
Asha Tai’s Divine Voice Will Live ‘Forever’!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 8, 2026
On the birth anniversary of Padma Vibhushan and Maharashtra Bhushan awardee, late Asha Bhosle, composer A. R. Rahman has created the beautiful tribute, Asha Forever.
Ashaji s voice was filled with extraordinary energy and emotion.… https://t.co/d9vbtEwUekpic.twitter.com/fcpfGIy6Xb
वंदे मातरम के पूर्ण गायन पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस आमने-सामने
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा, कहा- कानून का खुलेआम उल्लंघन
2027 में यूपी की सत्ता से बाहर होगी BJP? RJD के इस दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल
घायल तेंदुए ने रेस्क्यू टीम पर किया जानलेवा हमला, खौफनाक वीडियो वायरल
भारत को समझना है तो ट्रेन में बैठो : ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने तोड़ा प्रोटोकॉल, चंडीगढ़ यात्रा का अनोखा अनुभव
सेवा संकल्प अभियान: PM मोदी के 25 वर्षों के सफर का जश्न मनाएगी भाजपा, एक महीने तक चलेंगे खास कार्यक्रम
एक दिन में दो देशों में मैदान पर होगी टीम इंडिया: 28 साल बाद इतिहास दोहराने की तैयारी
ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: एयरबेस तबाह, युद्धपोत निशाना और हॉर्मुज में जारी जंग
बिग बॉस 20: काजी तौकीर की ऑस्कर एक्टिंग का पर्दाफाश, आम्रपाली ने पकड़ी सच्चाई
चीते की रफ्तार से खाया बरीटो : महिला ने 30 सेकेंड में किया काम तमाम, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड