राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-1 में बुधवार को एक भीषण हादसा हुआ। ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे एक वाहन से सिलेंडर गिरने के बाद हुए जोरदार धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की भयावह घटना बुधवार सुबह करीब 11:55 बजे ओखला फेज-1 स्थित डी-23 परिसर के पास यह धमाका हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान जयपुर निवासी 35 वर्षीय मोहित सिंह के रूप में हुई है, जो एसएम ट्रेडर्स में कार्यरत था।
कैसे हुआ धमाका? शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्मचारी व्यावसायिक ऑक्सीजन सिलेंडरों की लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सिलेंडर वाहन से सड़क पर गिर गया और उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। घायलों की पहचान उमेश, अरविंद, मनोज और पंकज के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
गोदाम से जुड़ी शुरुआती जानकारी एसएम ट्रेडर्स पिछले एक-दो साल से इस परिसर का उपयोग गोदाम के रूप में कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, इस जगह पर कोई ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट नहीं था। यहाँ से स्थानीय उद्योगों में सिलेंडरों की सप्लाई की जाती थी। बताया जा रहा है कि ये सिलेंडर गाजियाबाद के किसी सप्लायर से मंगाए गए थे।
जांच के दायरे में सुरक्षा मानक हादसे के बाद प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या फर्म के पास सिलेंडरों के भंडारण और परिवहन के लिए आवश्यक लाइसेंस थे या नहीं। रोजाना 70-80 सिलेंडरों की आवाजाही वाले इस गोदाम के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई या नहीं, यह फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले के हर एंगल से जांच कर रही है।
*Delhi: A cylinder blast in Okhla Industrial Area Phase 1 left one person dead and several others injured. Fire department personnel and Delhi Police teams are present at the spot pic.twitter.com/oXglLJukMF
— IANS (@ians_india) September 9, 2026
ESIC: आधार लिंक नहीं किया तो अटक सकता है मुफ्त इलाज, अभी पूरा करें यह जरूरी प्रक्रिया
प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा महंगा: छात्र को मिला 5 लाख रुपये का नोटिस
हमें सिर्फ विवाद न समझें : BRICS समिट से पहले बलूचिस्तान का 11 देशों को खुला पत्र
दिल्ली के ओखला में दर्दनाक हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
महिला एशिया कप 2026: तय हुआ सेमीफाइनल का महामुकाबला, भारत के सामने होगी बांग्लादेश की चुनौती
टॉयलेट सीट के पीछे दुबका था 10 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू के दौरान थमी लोगों की सांसें
मधुबनी के स्कूल में डांसर के हाथ में पिस्तौल: जन्माष्टमी के जश्न के बीच मचा हड़कंप, सच्चाई आई सामने
एक दिन में दो देशों में मैदान पर होगी टीम इंडिया: 28 साल बाद इतिहास दोहराने की तैयारी
पाकिस्तान तो 0-3 से ही हारेगा : वसीम अकरम ने पीसीबी को आईना दिखाया, इमरान खान की सेहत पर जताई चिंता
जेएनपीटी-न्यू उंबरगांव फ्रेट कॉरिडोर शुरू: 10 हजार करोड़ के निवेश से माल ढुलाई को मिली सुपरफास्ट रफ्तार