12-13 सितंबर 2026 को होने वाले आगामी BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले, बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान संगठन ने एक बड़ा दांव चला है। संगठन ने BRICS के 11 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को एक खुला पत्र लिखकर बलूचिस्तान के भविष्य और उसकी संप्रभुता के मुद्दे को सम्मेलन के एजेंडे में शामिल करने की अपील की है।
प्राचीन इतिहास और आत्मनिर्णय का अधिकार पत्र में बलूचिस्तान को एक प्राचीन सभ्यता वाली भूमि बताया गया है, जिसका इतिहास मेहरगढ़ जैसे स्थलों के जरिए हजारों साल पुराना है। संगठन ने याद दिलाया कि 11 अगस्त 1947 को बलूचिस्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। 60 मिलियन बलूच लोगों का तर्क है कि उनके आत्मनिर्णय के अधिकार को कभी कानूनी रूप से समाप्त नहीं किया गया, इसलिए यह आज भी एक अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय सवाल है।
BRICS के लिए क्यों अहम है बलूचिस्तान? संगठन का दावा है कि बलूचिस्तान का मुद्दा केवल एक क्षेत्रीय विवाद नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ के लिए रणनीतिक अवसर है। भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और अरब सागर के केंद्र में स्थित होने के कारण, यह क्षेत्र भविष्य में ग्लोबल ट्रेड और कनेक्टिविटी का हब बन सकता है। इसके पास तांबा, सोना, गैस और कोयले जैसे प्रचुर प्राकृतिक संसाधन हैं, जो सदस्य देशों के साथ आर्थिक साझेदारी का आधार बन सकते हैं।
हर देश के लिए अलग संभावनाएं पत्र में BRICS के अलग-अलग देशों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया गया है:
शांतिपूर्ण सहयोग की मांग रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने स्पष्ट किया है कि वे टकराव नहीं चाहते। अपील की गई है कि BRICS देश बलूचिस्तान के साथ राजनयिक बातचीत शुरू करें और उसे एक ऐसे राष्ट्र के रूप में मान्यता दें जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपना उचित स्थान चाहता है।
पत्र के अनुसार, एक स्वतंत्र और स्थिर बलूचिस्तान न केवल वहां के लोगों के लिए, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ की आर्थिक समृद्धि और क्षेत्रीय शांति के लिए एक भरोसेमंद साझेदार साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि क्या सदस्य देश इस संवेदनशील और कूटनीतिक रूप से जटिल प्रस्ताव पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं।
AN OPEN LETTER FROM THE REPUBLIC OF BALOCHISTAN TO THE BRICS MEMBER STATES
— MIR YAR BALOCH (@miryar_baloch_) September 7, 2026
Dated: 7 September, 2026
Subject: An Appeal to Place the Question of Balochistan on the Agenda of the BRICS Summit - 12–13 September 2026
To the Honourable Heads of State and Government of Brazil,… pic.twitter.com/T8PGXnG9qk
बिग बॉस 20: अरिश्फा-आम्रपाली के बीच जोरदार जंग, पहले हफ्ते ही 4 सितारे हुए नॉमिनेट
एशियन गेम्स 2026: क्या टीम इंडिया लेगी अलग होटल? BCCI ने खत्म किया सस्पेंस
ईरान-US में युद्ध जैसे हालात, भारत का ₹1.1 लाख करोड़ का डिफेंस प्लान: आज की 10 बड़ी खबरें
बंगाल में नॉन-वेज पर सियासी घमासान: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर आमने-सामने आए नेता
जयपुर: सड़क पर रील का जुनून, एंबुलेंस में जूझता रहा जिंदगी और मौत से मरीज
ओमान की खाड़ी से खार्ग द्वीप तक दहला ईरान: अमेरिका ने तबाह किए 5 तेल टैंकर
दलीप ट्रॉफी फाइनल: शतक से 1 रन दूर चूके तिलक वर्मा, साउथ जोन की पारी 336 पर सिमटी
खाड़ी में भीषण टकराव: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 5 तेल टैंकर, युद्ध के मुहाने पर क्षेत्र
तिरुपति से अयोध्या तक योगी का शंखनाद , अखिलेश ने कहा- चुनावी ढकोसला
बालाघाट में बच्चों की मौत पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड, प्रेस क्लब ने उठाई जांच की मांग