जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की धूम देखने को मिलेगी। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था चर्चा का विषय बनी हुई थी।
नागोया में बड़े होटलों की कमी के चलते अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लिए अलग से होटल की व्यवस्था करेगा। इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्थिति साफ कर दी है।
शुक्ला ने स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेट टीम आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थान पर ही ठहरेगी। बीसीसीआई कोई अलग होटल बुक नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जगह आरामदायक है और हमने वहां की तस्वीरें व वीडियो देखकर इसकी पुष्टि की है।
राजीव शुक्ला ने यह भी बताया कि टोक्यो या ओसाका में रुकना एक विकल्प था, लेकिन वे जगहें आयोजन स्थल से बहुत दूर हैं। ऐसे में टीम का उसी स्थान पर रुकना बेहतर है, जो सुविधा आयोजकों ने प्रदान की है।
हालांकि, बीसीसीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से खिलाड़ियों के कमरों को लेकर विशेष आग्रह किया है। बोर्ड ने अपील की है कि खिलाड़ियों को एक ही कमरे में शेयरिंग के साथ न रखा जाए। अब खिलाड़ी अलग-अलग कमरों में ठहरेंगे।
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, भारतीय पुरुष टीम क्रूज शिप पर रुकेगी, जबकि महिला टीम के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम 20 सितंबर को टोक्यो के लिए रवाना होगी। 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद टीम सीधे एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को अपना अभियान शुरू करेगी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
🔴INDIAN MEN’S TEAM TO STAY ON A CRUISE🤯
— Sam (@cricsam02) September 4, 2026
BCCI is not happy with Cricketers Sharing Rooms in Asian games.
- BCCI has appealed to IOA not to put two players in one room.
- Men’s team will stay on a cruise ship, while the Women’s team will stay in a hotel.
- IOA has not… pic.twitter.com/ExuECGNZOH
बीसीसीआई की तिजोरी हुई मालामाल: 130 करोड़ की बंपर डील पक्की
हमें सिर्फ विवाद न समझें : BRICS समिट से पहले बलूचिस्तान का 11 देशों को खुला पत्र
खाड़ी में युद्ध की आग: हूतियों के घातक हमलों से दहला सऊदी अरब, 73 घायल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कैसे तय होते हैं सिनेमा के सबसे बड़े विजेता? जानिए पूरी प्रक्रिया
एशिया कप 2026: सेमीफाइनल की जंग तैयार, भारत और बांग्लादेश की होगी टक्कर!
ठंडा कर दूंगा, ये गोरखपुर पुलिस है : DDU में छात्रों पर बरसे दारोगा, वीडियो वायरल
पंजाब में चिट्टा का कहर: बेटे को बचाने की गुहार लगाने वाले पिता की मौत, भाजपा ने सीएम मान और मंत्री चीमा पर साधा निशाना
यूएस ओपन में टियाफो का सुपरह्यूमन कमबैक: दो सेट से पिछड़ने के बाद रचा इतिहास
मैदान पर Campa, भरोसे में SBI लाइफ और तकनीक में ChatGPT: BCCI की 130 करोड़ की बंपर डील!
बिग बॉस 20: मैरी कॉम का छलका दर्द, कहा- अपने राज्य मणिपुर के लिए कुछ न कर पाने पर आती है शर्म