सहारनपुर में एक मस्जिद हटाए जाने के मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सहारनपुर पुलिस ने उन्हें सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला? हुदा जरीवाला ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई का मुखर विरोध किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की और इस कार्रवाई को क्रिमिनल एक्टिविटी करार दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय वकील दुष्यंत सिंह ने थाना सदर बाजार में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
राजनीतिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड हुदा जरीवाला की पहचान किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही है। वह आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता रह चुकी हैं और सक्रिय राजनीति का हिस्सा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने बीबीसी (BBC) लंदन के साथ काम करने का भी दावा किया है। साथ ही, उन्होंने सऊदी अरब के संस्कृति एवं सूचना मंत्रालय की रिसर्च टीम में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
कांग्रेस से जुड़ा रहा है परिवार हुदा का संबंध सीधे तौर पर कांग्रेस के दिग्गज परिवार से है। वह पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी की भांजी हैं। अजीज कुरैशी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान वह आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा दिलाने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।
सक्रियता और विवादों का सफर भारत लौटने के बाद हुदा ने यूपी के कई हिस्सों में सामाजिक कार्यों में भाग लिया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में चुनावी प्रचार करने का भी दावा किया है। खुद को सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर बताने वालीं हुदा को एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड जैसे सम्मान मिलने का भी दावा किया जाता है।
पुलिस की कार्रवाई सोमवार शाम जब हुदा जरीवाला सर्किट हाउस पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके कुछ देर बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभी पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच यह गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
*क्रिमिनल है आदित्यनाथ, जिसने मुसलमानों की मस्जिद शहीद की है
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 8, 2026
ऐसा कहने वाली हुदा जरीवाला को सहारनपुर, यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला कलक्ट्रेट में बनी मस्जिद ध्वस्त करने का था। जरीवाला BBC में पत्रकार रह चुकी हैं। अब सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर हैं। pic.twitter.com/iYBQd0KbLx
संकट में भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा: राजनाथ सिंह ने प्रवासी भारतीयों को बताया सेतु
प्रेशर में निकलता है मेरा बेस्ट गेम : 270 रन ठोककर ईशान किशन ने खोला अपनी बल्लेबाजी का राज
6G की वैश्विक रेस में भारत की धाक: अमेरिका समेत 26 देशों के साथ मिलकर तय करेगा इंटरनेट का भविष्य
बागेश्वर बाबा कौन हैं, मुझे नहीं पता : मछली खाने पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर घिरे, बंगाल में मचा बवाल
एशियन गेम्स 2026: कब से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम? जानें कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
छत की ढलान पर कपड़े सुखाने का खतरनाक जुगाड़, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें!
सऊदी सीमा पर हूतियों का बड़ा हमला: मिसाइलों से तबाह किए हथियारों से लदे ट्रक, जंग की आग तेज
राजस्थान का देसी जुगाड़ : हाईवे पर बस की छत पर दौड़ती दिखी महिंद्रा थार, वीडियो हुआ वायरल
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट: पीएम मोदी ने दुनिया भर में UPI के विस्तार और प्रवासियों के लिए सस्ता विदेश प्रेषण का किया आह्वान
डॉक्टर अपराधी नहीं हैं: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर भड़के FAIMA, वाटर कैनन के इस्तेमाल की कड़ी निंदा