दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। करीब 50 साल पुरानी इस जर्जर इमारत के ढहने से 7 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद से ही प्रशासन हरकत में है।
खतरे की जद में एक और इमारत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एम्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि हादसे वाली जगह के ठीक बगल में स्थित एक और इमारत बेहद खतरनाक स्थिति में है। प्रशासन ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया है और सुरक्षा कारणों से कल इसे गिराने का फैसला लिया गया है।
न्यायिक हिरासत में मालिक, बेटे पर पुलिस का शिकंजा इस लापरवाही के मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता और उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच के लिए उनके बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
घायलों का हाल और सरकार की मदद मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। भर्ती कराए गए बच्चों में से दो को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, जबकि एक बच्चा अभी भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। साथ ही, जान गंवाने वाले बच्चों और मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में बनी हुई है।
पीजी की आड़ में मौत का खेल बता दें कि ढही हुई पुरानी इमारत में लड़कों के लिए पीजी (पेइंग गेस्ट) चलाया जा रहा था। हादसे में मरने वालों में पांच छात्र और दो मजदूर शामिल थे। इस घटना ने दिल्ली में अवैध और जर्जर इमारतों में चल रहे पीजी और हॉस्टल्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*#WATCH | Satya Niketan Building Collapse: Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, I have met the injured children. 12 people were brought out in an injured state; seven of them were found dead. Two of those seven were laborers. One laborer is admitted here and is currently doing… https://t.co/cjfIMZw6f8 pic.twitter.com/MaSjVWHLn6
— ANI (@ANI) September 8, 2026
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: कांग्रेस सांसद ने संसद मार्ग थाने का खटखटाया दरवाजा, FIR की मांग
हूतियों का सऊदी सीमा पर घातक हमला; मिसाइलों से उड़ाए हथियारों से लदे ट्रक, रियाद ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
अंकित बालियान हत्याकांड: गैंगस्टर भोलू की मां की गुहार, बेटे का एनकाउंटर कर दो, पर हमें बख्श दो
मैं शर्मिंदा हूं, कुछ नहीं कर पाई... : बिग बॉस 20 में मणिपुर के हालातों पर छलका मैरी कॉम का दर्द
शुभमन गिल के 27 साल: एक होनहार युवा खिलाड़ी से टीम इंडिया के भरोसेमंद कप्तान तक का सफर
सत्य निकेतन हादसा: एक पतली इमारत में 17 AC, दिल्ली के डेथ ट्रैप की खौफनाक हकीकत
उज्जैन के खड़े हनुमान : 40 घंटे की मशक्कत के बाद भी टस से मस नहीं हुई प्रतिमा, अब विशेषज्ञों का सहारा
10 साल से चल रहा था फर्जी स्पोर्ट्स कोटा का खेल, महाराष्ट्र में रैकेट का भंडाफोड़
मैदान पर Campa, भरोसे में SBI लाइफ और तकनीक में ChatGPT: BCCI की 130 करोड़ की बंपर डील!
पंजाब में चिट्टा का कहर: बेटे को बचाने की गुहार लगाने वाले पिता की मौत, भाजपा ने सीएम मान और मंत्री चीमा पर साधा निशाना