प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा में आयोजित नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में देश की युवा पीढ़ी और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए तकनीक और कनेक्टिविटी का तालमेल जरूरी है।
युवाओं को AI-रेडी होने की जरूरत प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ज्ञान केवल IT सेक्टर तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो। इसका लाभ खेती, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स जैसे हर क्षेत्र में उठाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से इन आधुनिक कौशलों में खुद को निपुण बनाने का आह्वान किया।
2,800 किमी का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तैयार पीएम मोदी ने देश के लॉजिस्टिक्स सेक्टर की रीढ़ कहे जाने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब पूर्वी और पश्चिमी कॉरिडोर पर रोजाना 430 से अधिक मालगाड़ियां चल रही हैं। उन्होंने कहा, जो मालगाड़ी पहले 100 किमी की दूरी 6.5 घंटे में तय करती थी, अब वह आधे से भी कम समय में यह सफर पूरा कर रही है।
12 साल में बदला वर्क कल्चर प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कॉरिडोर का कॉन्सेप्ट 2004 में आया था और 2006 में इसके लिए कंपनी बनी थी, लेकिन 2014 तक फाइलें केवल एक टेबल से दूसरी टेबल तक ही घूमती रहीं। उन्होंने कहा, यह कॉरिडोर इस बात का सबूत है कि पिछले 12 वर्षों में देश का वर्क कल्चर कैसे बदला है। अब काम फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखता है।
वडोदरा को मिला 35,000 करोड़ का तोहफा अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वडोदरा और टांडा रोड के बीच नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। कुल मिलाकर, वे आज गुजरात में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। वडोदरा की स्वच्छता से स्वागत मुहिम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर गति शक्ति का केंद्र बन गया है।
जनता में भारी उत्साह प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के लिए BookMyShow पर टिकट जारी किए गए थे, जो एक घंटे के भीतर ही फुल हो गए। स्थिति यह रही कि 42,000 से अधिक लोग वेटिंग लिस्ट में रह गए। वडोदरा में पीएम का भव्य रोड शो भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।
#WATCH | Vadodara, Gujarat: At the NaMo for Viksit Bharat event, Prime Minister Narendra Modi says, It is equally important for India s youth to become proficient in AI. We want our young generation to be AI-ready. It is not as if the need for those skilled in AI is limited to… pic.twitter.com/gjAZM8RDGi
— ANI (@ANI) September 8, 2026
वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 7 दिग्गज खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह
बिग बॉस 20: पहले ही हफ्ते में मचा घमासान, 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
दिल्ली में काल बनकर खड़ी हैं 42 इमारतें: सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD के सर्वे ने खोली पोल
पीएम किसान योजना: क्या सालाना 6 हजार के बदले मिलेंगे 10 हजार? जानें सच्चाई
AI के दौर में तैयार रहें युवा, भारत को बनाना है ग्लोबल सुपरपावर : प्रधानमंत्री मोदी
तेज प्रताप यादव की नई पॉवर प्लेयर : कौन हैं प्रिया सिंह वत्स और क्यों मिला इतना बड़ा पद?
DRS की सटीक समझ: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने साबित की धोनी जैसी काबिलियत
सत्य निकेतन हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट सख्त: अब देशभर के हॉस्टल और PG की होगी स्ट्रक्चरल ऑडिट ?
EOU अफसर बनकर इंजीनियर को दी धमकी: नौकरी खा जाऊंगा और जान से मार दूंगा , दो आरोपी गिरफ्तार
वडोदरा में गरजे पीएम मोदी: सच की हुंकार से आगे बढ़ रहा देश, विपक्ष पर कसा नाराज फूफाजी वाला तंज