सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी सांसें थम सकती हैं। बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का यह दृश्य किसी डरावने सपने जैसा है, जहां यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर मौत के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं।
खंभों और छतों पर इंसानी सैलाब वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन की बोगियां यात्रियों से पूरी तरह ठसाठस भरी हैं। जगह न मिलने पर लोग ट्रेन के दरवाजे, खिड़कियों और ऊपर लगी लोहे की पाइपों (खंभों) पर बंदरों की तरह लटके हुए हैं। भीड़ का आलम यह है कि लोग एक-दूसरे को खींचकर छत पर चढ़ाने और उतारने का खतरनाक खेल खेल रहे हैं।
जिंदगी और मौत के बीच का सफर इस भयावह दृश्य में केवल युवा ही नहीं, बल्कि महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। पटरियों पर भारी सामान, बैग और गद्दे बिखरे पड़े हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वहां भगदड़ मची हो। लोग किसी भी सुरक्षा मानक की परवाह किए बिना अपनी जान को हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं।
यूजर्स ने खड़े किए सवाल जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, क्या ये विकास है कि ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है? वहीं, एक अन्य यूजर ने चिंता जताते हुए कहा, इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए, एक छोटी सी चूक और सब खत्म हो सकता है।
ज्यादातर लोगों ने इसे रेलवे प्रशासन की भारी लापरवाही करार दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह वहां की बढ़ती मजबूरी है, जहां लोग समय पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए मौत को चुनौती देने से भी पीछे नहीं हट रहे। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Wtaf is Going on in Kanglu Nation??😭🇧🇩 pic.twitter.com/bcJEnD7Eod
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 7, 2026
तेलंगाना विधानसभा में मातम: IAS अधिकारी के PS की अचानक मौत, मंत्री ने बचाने की तमाम कोशिशें कीं
तिरुपति से अयोध्या तक योगी का शंखनाद , अखिलेश ने कहा- चुनावी ढकोसला
बिग बॉस 20: आसिफ खान की आँखों में आँसू, अधूरा रह गया नाना का यह खास ख्वाब
भैया ले लो, पक्का आउट है : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने DRS में दिखाया गजब का हुनर
WCL 2026: डेविड वॉर्नर संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान, रिकी पोंटिंग की नई भूमिका
बिग बैश लीग में अब IPL का जलवा: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निजी निवेश को दी हरी झंडी
वडोदरा में PM मोदी की हुंकार: झूठ की गूंज के बीच Gen-Z के साथ विकसित भारत का संकल्प
इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण के विज्ञापन: मेटा इंडिया हेड को NCPCR का सख्त समन
40 घंटे की मशक्कत, JCB फेल... उज्जैन के खड़े हनुमान के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन, अब स्कैनिंग से खुलेगा राज
बॉन्ड मार्केट में मचा हाहाकार: जापान से उठा तूफान, क्या डूब जाएगी ग्लोबल इकॉनमी?