झांसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक युवक को भारी पड़ गया। पहूज डैम पर 32 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया ने करीब 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिसके परिणाम स्वरूप उसे गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा।
दोस्तों के सामने हुआ हादसा रविवार शाम पुष्पेंद्र अपने दोस्तों के साथ पहूज डैम पहुंचा था। वहां उसने व्यू-पॉइंट पर लगी सुरक्षा रेलिंग पार कर ली। उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। वीडियो में छलांग लगाने से ठीक पहले एक दोस्त को मजाक में गॉड ब्लेस योर सोल कहते हुए सुना जा सकता है, जो बाद में एक चेतावनी जैसा साबित हुआ।
पानी कम होने से चट्टानों से टकराया 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद पुष्पेंद्र सीधे पानी के नीचे मौजूद चट्टानी सतह पर जा गिरा। जिस जगह उसने छलांग लगाई थी, वहां पानी की गहराई बहुत कम थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गए।
पानी से बाहर आने के लिए करना पड़ा संघर्ष हादसे के बाद पुष्पेंद्र खुद चलने की स्थिति में नहीं था। वह पानी में अपने हाथों के सहारे रेंगते हुए आगे बढ़ा और एक रॉड को पकड़कर बाहर आने की कोशिश की। बाद में वहां मौजूद लोगों और उसके दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऑपरेशन के बाद भी लंबी रिकवरी की जरूरत डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र के एक पैर का तुरंत ऑपरेशन किया है, जिसमें दो रॉड डाली गई हैं। दूसरे पैर की चोट भी गंभीर है, जिसका ऑपरेशन जल्द किया जाएगा। पुष्पेंद्र ने स्वीकार किया कि उसे लगा था कि वह आसानी से छलांग लगा लेगा, लेकिन गहराई का अंदाजा गलत साबित हुआ।
दोबारा नहीं करूंगा ऐसा स्टंट अस्पताल के बिस्तर से पुष्पेंद्र ने सबक लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। उसने साफ तौर पर कहा कि वह भविष्य में कभी भी ऐसे खतरनाक स्टंट नहीं करेगा। उसने अपने चाहने वालों को भी इन जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहने की नसीहत दी है।
*झाँसी मे युवक ने रील बनाने के लिए 30 फिट ऊंचे बांध मे छलांग लगा दी. दुर्भाग्य से वहां पर गिरा जहां पर पानी कम था और उसके दोनों पैर टूट गए. अब वह हॉस्पिटल में एडमिट है. pic.twitter.com/TmUUusapPW
— Versha Singh (@Vershasingh26) September 8, 2026
एशियन गेम्स 2026: होटल विवाद पर लगा पूर्णविराम, जानें कहां ठहरेगी भारतीय क्रिकेट टीम
भोपाल: लाठीचार्ज से नहीं डिगे MBBS इंटर्न, आज OPD का पूर्ण बहिष्कार; डॉक्टरों का बढ़ा आक्रोश
सत्य निकेतन हादसा: मौत की इमारत के बगल वाली दूसरी जर्जर बिल्डिंग कल होगी जमींदोज
दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन? जानें टॉप-10 की पूरी लिस्ट और उनकी कमाई का राज
वडोदरा में बोले पीएम मोदी: युवाओं के लिए AI में महारत हासिल करना अनिवार्य, बदल चुका है भारत का वर्क कल्चर
15 बार रिजेक्शन, फिर भी नहीं मानी हार: भोपाल के इस इंजीनियर ने जर्मनी में हासिल किया 1.1 करोड़ का पैकेज
वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 7 दिग्गज खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह
एफिल टावर के जेंडर विवाद ने पकड़ा तूल: महिला कर्मचारियों को हटाने के आरोपों पर बंद हुआ पेरिस का टूरिस्ट हब
कौशांबी में सनसनी: थाने के गेट पर महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सरकारी राइफल से चली गोली ने खड़े किए कई सवाल
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: दिल्ली से दुनिया को नई दिशा देने की तैयारी, भारत के 7 बड़े एजेंडे