भोपाल: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन अब बड़ा रूप ले चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च निकालने के दौरान हुए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के बाद भी डॉक्टर झुकने को तैयार नहीं हैं। वे रातभर कमला पार्क की सड़क पर डटे रहे और आज से आंदोलन को और तेज कर दिया है।
OPD और इलेक्टिव ओटी का बहिष्कार जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को हमीदिया अस्पताल की नियमित ओपीडी (OPD) और इलेक्टिव ओटी (OT) का बहिष्कार किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेंगी, ताकि मरीजों को अधिक परेशानी न हो।
प्रमुख मांग: स्टाइपेंड में सम्मानजनक बढ़ोतरी इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग स्टाइपेंड को ₹14 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की है। जेडीए के उपाध्यक्ष अनुराग भारती ने बताया कि कलेक्टर और उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके चलते डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
हिंसा के खिलाफ उतरा प्रदेश का चिकित्सक समुदाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग से प्रदेश भर के डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने इसे चिकित्सक समुदाय के लिए काला दिन करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पूरे प्रदेश का चिकित्सक वर्ग इंटर्न के साथ खड़ा होगा।
छात्र संगठनों और FAIMA का समर्थन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। वहीं, FAIMA इंडिया ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर अपराधी नहीं, हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं। संगठन ने कहा कि बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए, न कि छात्रों पर पानी की बौछार और लाठियां चलानी चाहिए।
सरकार की अगली चाल का इंतजार डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार स्टाइपेंड बढ़ाने और लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की ठोस गारंटी नहीं देती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल, मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं, लेकिन ओपीडी ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
*ABVP urges dialogue, not force—respect the democratic rights of protesting MBBS interns demanding a fair stipend pic.twitter.com/NGBjMmRrCp
— ABVP Madhya Pradesh (@ABVP_MP) September 7, 2026
जयपुर: सड़क पर रील का जुनून, एंबुलेंस में जूझता रहा जिंदगी और मौत से मरीज
दिल्ली में मतदाता सूची से गायब हुए लाखों नाम, चुनाव नतीजों पर उठे गंभीर सवाल
मणिपुर के संगीतकार की बेरहमी से हत्या: शोर पर टोकना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुए आरोपी
दलीप ट्रॉफी फाइनल: शमी-मुकेश की घातक गेंदबाजी, तिलक वर्मा की जुझारू पारी से साउथ जोन ने थामी सांसें
उज्जैन के खड़े हनुमान : इंजीनियरों और मशीनों के आगे क्यों नहीं झुकी आस्था?
EOU अफसर बनकर इंजीनियर को दी धमकी: नौकरी खा जाऊंगा और जान से मार दूंगा , दो आरोपी गिरफ्तार
64KM लंबा बांध और 1.33 लाख करोड़ का बजट: समुद्र के बीच भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील
उफनती नदियां, दरकते पहाड़ और कहीं चेरापूंजी सी बारिश: क्या देश से देरी से विदा होगा मानसून?
6G की वैश्विक रेस में भारत की धाक: अमेरिका समेत 26 देशों के साथ मिलकर तय करेगा इंटरनेट का भविष्य
दिल्ली: शोर का विरोध करने पर मणिपुरी म्यूजिशियन की पीट-पीटकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद वारदात