मंगलवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश के बिछोम क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई।
भूकंप सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर आया। इसका केंद्र 27.540 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.817 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह तवांग के आसपास का इलाका बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर 10 किलोमीटर दर्ज की गई है।
एशियाई देशों में भी सक्रिय है भूकंप का केंद्र बीते कुछ दिनों में आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप दर्ज किए गए हैं। सोमवार सुबह अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर नीचे था। वहीं, पिछले गुरुवार को तिब्बत भी 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहल उठा था। हालांकि, किसी भी घटना में अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप क्यों आता है? वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल का परिणाम है। पृथ्वी की ऊपरी परत यानी क्रस्ट कई विशाल टुकड़ों में बंटी है। ये प्लेटें लगातार गति करती रहती हैं।
जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं, तो उनके किनारों पर भारी दबाव और तनाव पैदा होता है। जब यह तनाव हद से अधिक बढ़ जाता है, तो वह ऊर्जा झटके के रूप में बाहर निकलती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
An earthquake of magnitude 2.9 on the Richter scale occurred in Bichom, Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/T4FOVhheCE
— ANI (@ANI) September 8, 2026
बरेली: रपटा पुल पार करने की जिद बनी काल, उफनती नदी में बाइक समेत बहे 3 युवक
छत की ढलान पर कपड़े सुखाने का खतरनाक जुगाड़, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें!
64KM लंबा बांध और 1.33 लाख करोड़ का बजट: समुद्र के बीच भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट: पीएम मोदी ने दुनिया भर में UPI के विस्तार और प्रवासियों के लिए सस्ता विदेश प्रेषण का किया आह्वान
DRS की सटीक समझ: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने साबित की धोनी जैसी काबिलियत
दिल्ली: शोर मचाने पर टोकना पड़ा भारी, मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या
बिग बॉस 20: अरिश्फा के तेवर से सहमे घरवाले, कनिका मान के पावर कार्ड ने पलटा खेल
रील के चक्कर में मौत से सामना: 30 फीट ऊपर से डैम में कूदा युवक, टूटे दोनों पैर
वैभव सूर्यवंशी का मास्टरस्ट्रोक : ईशान किशन को किया मजबूर, फिर DRS से पलटा मैच का पासा
दलीप ट्रॉफी फाइनल: जब 14 साल के उपकप्तान ने ईशान किशन का फैसला बदल दिया, देखें वायरल वीडियो