शेरे-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में फाजिल्का फाल्कन्स की कमान संभालते हुए गिल ने अमृतसर सूरमास के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया है।
गिल की विस्फोटक पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाजिल्का फाल्कन्स की शुरुआत खराब रही और विहान मल्होत्रा जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 35 गेंदों में 67 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.43 रहा और उन्होंने 8 चौके व 3 छक्के जड़े।
लगातार दूसरे मैच में जलवा यह इस लीग में गिल का पहला अर्धशतक है। इससे पहले लुधियाना लायंस के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों में 40 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। अपनी कप्तानी में गिल लगातार टीम को मजबूती दे रहे हैं, जिससे फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है।
फाजिल्का ने खड़ा किया बड़ा स्कोर शुभमन गिल के अलावा सनवीर सिंह और प्रांशु प्रताप ने भी अहम योगदान दिया। दोनों ने 40-40 रनों की पारियां खेलीं, जिससे फाजिल्का फाल्कन्स निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 191 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
अभिषेक शर्मा का पलटवार अमृतसर सूरमास के लिए गेंदबाजी में कप्तान अभिषेक शर्मा और आकाश पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, नमन धीर और साहिल खान को 1-1 विकेट मिला।
अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर सूरमास की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक, टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही 79 रन बना लिए हैं। कप्तान अभिषेक शर्मा ने मात्र 15 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 49 रन कूट दिए हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
*The friends group chat is going to be interesting tonight 😅
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 7, 2026
🏆: Sher-E-Punjab T20 League pic.twitter.com/PEBExY29yv
नवाबों के शहर का दम: हवा की शुद्धता में लखनऊ नंबर-1, इंदौर और जबलपुर का भी जलवा
महाराष्ट्र: नवरात्रि गरबा में नो एंट्री पर घमासान, VHP के फरमान से गरमाई सियासत
भारत-पाकिस्तान मैच में शर्मनाक हरकत: महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ पर भद्दी टिप्पणियों का वीडियो वायरल
महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं : विधानसभा में दहाड़े CM विजय, DMK पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप
वुमेंस एशिया कप 2026: क्या फाइनल में फिर टकराएंगे भारत और पाकिस्तान? जानें पूरा समीकरण
चेन्नई एयरपोर्ट पर हड़कंप: एक घंटे के भीतर दो अंतरराष्ट्रीय विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
सड़क धंसी तो क्या हुआ? केशव मौर्या के अजीबोगरीब बयान पर सियासी घमासान
प्रलय में खूंखार अवतार में दिखे रणवीर सिंह, सेट से लीक हुई तस्वीरों ने मचाया बवाल
क्या बचपन से आप दुनिया का गलत मैप देख रहे हैं? बदल गए आकार के पैमाने
एक स्कूटर पर पांच लोग, सड़क पर जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस