शुभमन गिल ने पहले की धुनाई, फिर अभिषेक शर्मा का ऐसा बदला ; बचपन के दोस्तों में छिड़ी जंग
News Image

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स और अमृतसर सूरमास के बीच मुकाबला भले ही टीमों के बीच था, लेकिन सबकी नजरें बचपन के दो पक्के दोस्तों—शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा—पर टिकी थीं। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुई दिलचस्प जंग ने फैंस का दिल जीत लिया।

गिल का आक्रामक अंदाज मैच के 10वें ओवर में अभिषेक शर्मा गेंदबाजी के लिए आए, तो सामने शुभमन गिल थे। गिल ने पहली ही गेंद पर अभिषेक के सिर के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि अभिषेक ने अगली गेंद डॉट निकाली, लेकिन तीसरी गेंद पर गिल ने मिड-विकेट पर करारा चौका जड़ दिया।

अभिषेक का पलटवार और सेलिब्रेशन चौथी गेंद पर गिल कोई रन नहीं बना सके, लेकिन पांचवीं गेंद पर उन्होंने फिर से मिड-विकेट के ऊपर से छक्का ठोक दिया। गिल इस ओवर को बड़े स्कोर के साथ समाप्त करना चाहते थे, लेकिन अगली ही गेंद पर वो मिड-विकेट बाउंड्री पर नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए।

गिल का विकेट लेते ही अभिषेक शर्मा का जश्न देखने लायक था। उन्होंने मैदान पर डांस करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। दूसरी तरफ, आउट होने के बाद गिल काफी निराश और गुस्से में नजर आए और पवेलियन की ओर चल दिए।

गिल की तूफानी पारी भले ही अभिषेक ने उन्हें आउट कर अपना बदला पूरा किया, लेकिन उससे पहले गिल ने एक बेहतरीन पारी खेल दी थी। शुभमन गिल ने मात्र 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। गिल का स्ट्राइक रेट 190 से भी ऊपर रहा, जिसने यह साबित कर दिया कि वो फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं।

यह मुकाबला न केवल प्रतिस्पर्धी रहा, बल्कि दो दोस्तों के बीच की मैदान पर हुई यह नोक-झोंक फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बदकिस्मती से पाकिस्तान में... मिस्बाह उल हक ने रोहित-विराट का उदाहरण देकर PCB की खोली पोल

Story 1

चांद हमारा है : ट्रंप के नए दावों और स्पेस फोर्स की यूनिफॉर्म पर मचा बवाल

Story 1

ठाकुर का कुआं से ब्राह्मणवादी पितृसत्ता तक: दिलीप मंडल ने राहुल गांधी के बयानों पर उठाए सवाल

Story 1

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट: 9 सितंबर तक राहत के आसार नहीं, इन 6 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

Story 1

भारत का गलत नक्शा दिखा फंसी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, T20 सीरीज से पहले भारी बवाल

Story 1

मैं मलबे में फंसा हूं, बैटरी खत्म हो रही : सत्य निकेतन हादसे के बीच मौत से लड़ता रहा छात्र

Story 1

बाढ़ के बीच बिहार सरकार का हेल्थ कवच : गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष इंतजाम

Story 1

बिग बॉस 20: बाप पर मत जा... काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच तीखी बहस

Story 1

संजू सैमसन और एस श्रीसंत के बीच कोल्ड वॉर ? KCL फाइनल में नो हैंडशेक वीडियो ने मचाया बवाल

Story 1

दिल्ली इमारत हादसा: लापरवाही पर गिरी गाज, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड; मालिक पर लुक आउट नोटिस