दिल्ली: सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने की दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
लापरवाही बरतने के आरोप में दिल्ली सरकार ने नगर निगम (MCD) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के डिप्टी कमिश्नर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि हादसे के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान यह इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। इस बिल्डिंग में छात्रों का पेइंग गेस्ट (PG) चलता था। बचाव एजेंसियों ने अब तक मलबे से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। NDRF का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
हादसे के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। आसपास के अन्य हॉस्टलों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं, जिसके बाद एहतियातन उन्हें खाली करा लिया गया है। बेघर हुए कई छात्रों ने रात अपने दोस्तों के फ्लैट या कॉलेज में बिताई। इमारत गिरने की इस घटना ने दिल्ली की पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Satya Niketan building collapse | Following the incident, the Delhi Government has suspended the MCD Deputy Commissioner, Executive Engineer, Superintending Engineer, Assistant Engineer, and Junior Engineer. pic.twitter.com/Myuur4P8SL
— ANI (@ANI) September 7, 2026
नीम करोली बाबा और साई बाबा के बाद अब खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, आध्यात्मिक सिनेमा का नया दौर
लखनऊ में हैवान बना हेड कांस्टेबल: एक साल के मासूम के सामने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या
तमिलनाडु के विधायकों की मौज: अब मिलेगा ₹75 हजार वाहन भत्ता और सरकारी गाड़ी
बाढ़ के पानी में तैरकर मदद की आस: अरवल में पप्पू यादव के पास पहुंचीं महिलाएं, भावुक कर देगा VIDEO
बिग बॉस 20 शुरू होते ही विवादों में: आसिम रियाज ने की फ्लॉप होने की भविष्यवाणी
गुवाहाटी में रूह कंपाने वाली वारदात: पत्नी का गला रेत फ्रिज में रखा सिर, उंगलियां भी काटीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कुमार कुशाग्र का वायलिन जश्न, ईशान किशन के साथ मिलकर मचाया कोहराम
यूपी चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के लिए चुनौती? ओवैसी और हनुमान बेनीवाल के गठबंधन का बड़ा ऐलान
सहारनपुर मस्जिद विवाद: मलबे के नीचे दबा था प्राचीन कुआं, ASI की जांच से खुलेगा इतिहास का रहस्य
थिएटर बना मंदिर: फिल्म हनुमान अंश देखने पारंपरिक वेश में पहुंचे गुरुकुल के ब्रह्मचारी