केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद क्रिकेट के मैदान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। चैंपियनशिप जीतने के जश्न के बीच संजू सैमसन और एस श्रीसंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने दोनों के बीच संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्टेज पर हुआ नो हैंडशेक मोमेंट 5 सितंबर को थ्रिस्सूर टाइटंस और कैलिकट ग्लोब्स्टर्स के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें थ्रिस्सूर ने शानदार जीत दर्ज की। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब श्रीसंत स्टेज पर आए, तो उन्होंने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। हालांकि, जब उनकी बारी संजू सैमसन के पास से गुजरने की आई, तो उन्होंने संजू को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
संजू सैमसन उस वक्त सबसे आगे खड़े थे, लेकिन श्रीसंत का उन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाना फैंस के लिए हैरान करने वाला था। इस वीडियो को देख अब फैंस दोनों दिग्गजों के बीच किसी पुरानी अनबन या विवाद की अटकलें लगा रहे हैं। फिलहाल, दोनों की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
क्रिकेट से दूर चल रहे हैं संजू संजू सैमसन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। पिछले दो महीनों से वे मैदान से दूर हैं। वे वर्तमान में केवल T20I फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए चुने जा रहे हैं, जबकि वनडे और टेस्ट योजनाओं में उन्हें फिलहाल शामिल नहीं किया गया है।
अफगानिस्तान सीरीज में वापसी का मौका इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिए गए संजू सैमसन अब अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में लौट रहे हैं। हालांकि, प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की नहीं है।
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए पहली पसंद माने जा रहे हैं। ऐसे में संजू के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। अफगानिस्तान के बाद वे एशियन गेम्स 2026 में खेलते नजर आएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संजू इन मौकों पर खरा नहीं उतरे, तो चयनकर्ता भविष्य की योजनाओं से उनका पत्ता काट सकते हैं।
Sreesanth and sanju Samson ignored the hand snakes between each other in kcl final ?....
— 𝗬𝗘𝗟𝗟𝗢𝗩𝗘 𝗙𝗢𝗫𝗬 (@yelloveX7) September 6, 2026
Any Rift??#KCL #SANJU pic.twitter.com/UbteQpw6nl
विधानसभा में सियासी बवाल: अपमानजनक टिप्पणी से छलके स्पीकर के आंसू, विपक्ष पर बरसी सरकार
स्कॉर्पियो पार्किंग का जुगाड़ : चोरी के डर से मकान की छत पर चढ़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कुमार कुशाग्र का वायलिन वाला शतक, ईस्ट जोन का खिताब पर मजबूत दावा
बिग बॉस 20: माही विज के बॉसी रवैये पर भड़कीं ईशा रिखी, कहा- क्या मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दूं?
मॉस्को में फंसे कानपुर के इंजीनियर: पत्नी ने PM मोदी से लगाई गुहार, रूसी सेना में भर्ती का डर
36,000 फीट की ऊंचाई पर इंजन से टपकने लगा तेल, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
सरकारी एम्बुलेंस फेल, ब्लिंकिट ने बचाई जान: सत्य निकेतन हादसे ने सिस्टम पर खड़े किए सवाल
सत्य निकेतन हादसा: मलबे से 7 शव बरामद, लापरवाही पर मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस
लखनऊ में हैवान बना हेड कांस्टेबल: एक साल के मासूम के सामने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या
सत्य निकेतन हादसा: आरोपी मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, गुरुग्राम के पड़ोसी ने खोले राज