अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने अजीबोगरीब दावों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर चांद की एक तस्वीर साझा करते हुए उस पर द मून इज आवर्स (चांद हमारा है) लिख दिया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अमेरिकी झंडा भी लगाया, जिसके बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
स्पेस फोर्स की नई यूनिफॉर्म पर ट्रोलिंग ट्रंप के इस दावे से कुछ देर पहले ही व्हाइट हाउस ने अमेरिकी स्पेस फोर्स की नई काली यूनिफॉर्म की तस्वीरें जारी की थीं। ट्रंप ने इन्हें स्पेस ग्रे और मिडनाइट ब्लैक रंगों का नाम दिया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों की तुलना तुरंत प्रसिद्ध फिल्म स्टार वॉर्स की इंपीरियल सेना से कर दी। यूजर्स का कहना है कि यह सेना हॉलीवुड की काल्पनिक फिल्मों जैसा लुक दे रही है।
अंतरिक्ष संधि और हकीकत ट्रंप के इन दावों के विपरीत, साल 1967 की आउटर स्पेस ट्रीटी स्पष्ट रूप से कहती है कि अंतरिक्ष या चांद पर किसी भी देश का अधिकार नहीं हो सकता। अमेरिका समेत 100 से अधिक देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, जो किसी भी राष्ट्र को खगोलीय पिंडों पर कब्जा करने से रोकती है।
नाम बदलने का अजीब शौक सिर्फ चांद ही नहीं, ट्रंप ने भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला भी छेड़ रखा है। उन्होंने हाल ही में न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर न्यू अमेरिका करने का सुझाव दिया, जिसे राज्य की गवर्नर मिशेल लुजन ग्रिशम ने सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, झील लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने के आदेश पर भी कनाडा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
ग्रीन लैंटर्न अवतार में ट्रंप इन विवादों के बीच व्हाइट हाउस ने एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रंप को कॉमिक बुक सुपरहीरो ग्रीन लैंटर्न के रूप में दिखाया गया। वीडियो में उनके हाथ में जादुई हरी अंगूठी भी नजर आ रही है। आलोचकों का मानना है कि इन पोस्ट के जरिए ट्रंप देश के गंभीर मुद्दों, जैसे कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
In brightest day, in blackest night, no evil shall escape my sight. Let those who worship evil s might beware my power... Green Lantern s light! pic.twitter.com/mXWr0zeyLC
— The White House (@WhiteHouse) September 7, 2026
PCB का बड़ा एक्शन: रिजवान और इमाम-उल-हक के फोन जब्त, क्या है फिक्सिंग या अनुशासन का संशय?
गुवाहाटी में रूह कंपाने वाली वारदात: पत्नी का गला रेत फ्रिज में रखा सिर, उंगलियां भी काटीं
इंग्लैंड क्रिकेट में केविन पीटरसन की धमाकेदार वापसी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
सत्य निकेतन हादसा: आरोपी मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, गुरुग्राम के पड़ोसी ने खोले राज
दलीप ट्रॉफी फाइनल: अगर मैच रहा ड्रॉ, तो किस टीम के हाथ में आएगी ट्रॉफी? जानें BCCI का नियम
हवा में इंजन से बहा तेल, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर टला बड़ा हादसा
बिग बॉस 20: डॉन की एंट्री और जय भानुशाली का साथ; माही विज ने पहले दिन ही घर में मचाया बवाल
मॉस्को में फंसे भारतीय इंजीनियर: पत्नी ने PM मोदी से लगाई गुहार, रूसी सेना में भर्ती के दबाव का दावा
मलबे में दबे छात्र की 11 सेकंड की मौत से जंग : वीडियो कॉल से मांगी मदद, थर्रा उठा दिल्ली का सत्य निकेतन
वर्ल्ड कप मिशन के लिए इंग्लैंड का मास्टरस्ट्रोक: केविन पीटरसन की हुई धमाकेदार वापसी!