अगले 50-ओवर वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड ने एक बड़ा दांव खेला है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पूर्व दिग्गज कप्तान केविन पीटरसन को टीम का स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया है। पीटरसन की यह भूमिका श्रीलंका सीरीज से शुरू होकर 2027 वर्ल्ड कप तक बनी रहेगी।
ब्रेंडन मैकुलम के ड्रीम टीम में शामिल हुए पीटरसन पीटरसन अब ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा होंगे। इस टीम में मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउदी, सारा टेलर और जीतन पटेल जैसे दिग्गज पहले से शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के रूप में काम कर चुके पीटरसन के लिए यह भूमिका नई नहीं है, लेकिन इंग्लैंड की जर्सी पहनना उनके लिए बेहद खास है।
टीम की जीत में योगदान देना गर्व की बात अपनी नियुक्ति पर उत्साहित पीटरसन ने कहा, 2014 के बाद इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारे पास व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए अत्यधिक टैलेंटेड टीम है। मैं अगले 12 महीनों तक ब्रेंडन की कोर टीम के साथ मिलकर खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने के लिए बहुत उत्सुक हूं।
क्या अब बाकी टीमें भी अपनाएंगी यह फॉर्मूला? इंग्लैंड का यह फैसला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले बीसीसीआई ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के लिए एमएस धोनी को मेंटर बनाया था, लेकिन वह प्रयोग सफल नहीं रहा था। अब सवाल यह है कि क्या अन्य बड़ी टीमें 2027 के महाकुंभ के लिए मेंटर का सहारा लेंगी या केवल हेड कोच पर ही भरोसा जताएंगी।
क्रिकेट में मेंटर की भूमिका क्या है? अक्सर लोग कोच और मेंटर में उलझ जाते हैं, लेकिन दोनों की भूमिकाएं अलग हैं। कोच मैदान पर रणनीति और ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं, जबकि मेंटर एक गाइड की तरह काम करता है। मेंटर का मुख्य काम खिलाड़ी की मानसिक मजबूती, दबाव को संभालने की क्षमता और उनके खेल के प्रति आत्मविश्वास को बढ़ाना होता है। वे डगआउट में एक निष्पक्ष बाहरी नजरिया प्रदान करते हैं।
A word from KP on his return! 💬 pic.twitter.com/p7fRSPmeHF
— England Cricket (@englandcricket) September 7, 2026
दिल्ली पर आतंकी तल्हा सईद की गीदड़भभकी: मुस्लिम शासन का राग अलापते हुए जिहाद जारी रखने की धमकी
इंग्लैंड क्रिकेट में केविन पीटरसन की धमाकेदार वापसी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
महिला एशिया कप 2026: सेमीफाइनल-1 में ही क्यों खेल रही है टीम इंडिया? जानिए टूर्नामेंट का पूरा गणित
मराठी नहीं बोलने पर संजय दत्त ने मंत्री को दिया करारा जवाब, कहा- जेल में भी नहीं सीख पाया
क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए किंग ? सुरेश रैना के दावे ने मचाई खलबली
सत्य निकेतन हादसा: दीवार मत तोड़ो, गिर जाएगी बिल्डिंग , प्लंबर की चेतावनी अनसुनी करने पर गई 7 लोगों की जान
मां दुर्गा की 11वीं भुजा पर घमासान, टीएमसी ने सरकार पर साधा निशाना
न्यूजीलैंड के कप्तान की ललकार: रोहित-विराट को कीवी धरती पर रोकने का बनाया मास्टरप्लान
रील का खौफनाक स्टंट: 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान
वीआईपी कल्चर का शर्मनाक चेहरा: अमृता फडणवीस के इवेंट में रास्ता मांगती रही महिला, वीडियो हुआ वायरल