लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के बेटे और घोषित आतंकवादी तल्हा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने भारत को धमकी देते हुए जिहाद को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। तल्हा ने अपने तीखे भाषण में न केवल भारत को निशाना बनाया, बल्कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफों के पुल भी बांधे।
तल्हा सईद ने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हुए कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में मुसलमानों ने 500 वर्षों तक शासन किया है। दिल्ली की सत्ता का हवाला देते हुए उसने कहा, भारत के सत्ता में बैठे लोग यह न भूलें कि दिल्ली किसकी थी और वहां किसका शासन था। उसने दावा किया कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता और वह आज भी उन्हीं पुराने दावों को दोहरा रहा है।
तल्हा ने खुलेआम जिहाद की वकालत की। उसने कहा, हमने पैगंबर के हाथों जिहाद की शपथ ली है। जब तक हमारे शरीर में प्राण हैं और हममें शक्ति है, हम न तो जिहाद रोकेंगे और न ही बलिदान देना बंद करेंगे। उसका यह बयान वैश्विक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती और सीधे तौर पर उकसावा है।
अपने संबोधन में तल्हा ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की। उसने मुनीर को मसीहा बताते हुए कहा कि सेना प्रमुख ने पाकिस्तान की फौज के भीतर अल्लाह के लिए आस्था, धर्मपरायणता और जिहाद की अवधारणाओं को फिर से जीवित कर दिया है। तल्हा ने दावा किया कि अब पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व इन्हीं सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा है।
तल्हा सईद भारत और अमेरिका द्वारा घोषित एक खतरनाक आतंकवादी है। भारत ने 2022 में उसे यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया था। उस पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती करने, फंड जुटाने और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के गंभीर आरोप हैं।
उसका संगठन, लश्कर-ए-तैयबा, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य दोषी है, जिसमें 160 से अधिक निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। तल्हा की ये धमकियां उसकी पुरानी आतंकी मानसिकता को फिर से उजागर करती हैं।
🚨 “J•H∆D WILL CONTINUE” TO “WHOSE DELHI WAS THIS?”
— OsintTV 📺 (@OsintTV) September 6, 2026
Talha Saeed’s rhetoric continues:
“As long as we are alive, we will continue J•h∆d and sacrifices. We won’t stop.”
He then praises Pakistan’s Field Marshal for repeatedly invoking “J•h∆d, faith and piety.”
Then comes… pic.twitter.com/Im3GrywiZa
दलीप ट्रॉफी फाइनल: नाबाद 250 रन बनाने के बाद आखिर क्यों पवेलियन लौटे ईशान किशन?
आतिशबाजी बनी काल: मेक्सिको में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा धमाका, 10 लोगों की मौत
जब संजय दत्त ने मराठी बोलने की फरमाइश पर सुनाया यरवडा जेल का किस्सा, महफिल में लग गए ठहाके
मैं मलबे में फंसा हूं, बैटरी खत्म हो रही : सत्य निकेतन हादसे के बीच मौत से लड़ता रहा छात्र
पालघर अस्पताल में बवाल: दही हांडी के बाद गोविंदा विवाद पर शिवसेना ने जिला प्रमुख को किया निलंबित
यूट्यूबर अजीत भारती को बड़ा झटका: SC/ST एक्ट मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विधानसभा में जब विपक्षी विधायक के लिए CM विजय ने छोड़ी कुर्सी, वीडियो देख दंग रह गए लोग
क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए किंग ? सुरेश रैना के दावे ने मचाई खलबली
ठाकुर का कुआं से ब्राह्मणवादी पितृसत्ता तक: दिलीप मंडल ने राहुल गांधी के बयानों पर उठाए सवाल
बिग बॉस 20 शुरू होते ही विवादों में: आसिम रियाज ने की फ्लॉप होने की भविष्यवाणी