राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या पूरी दुनिया की नजरों में है। लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही, इस जिले में धार्मिक महत्व से कहीं ज्यादा राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अयोध्या अब भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है।
2018 में योगी सरकार द्वारा फैजाबाद को अयोध्या नाम देने के बाद से यहां का मिजाज बदला है। 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की आबादी करीब 24.71 लाख है। यहां हिंदू आबादी 85% और मुस्लिम आबादी 15% है। वहीं, 22-23% दलित वोट बैंक हर सीट पर जीत-हार के समीकरण को बदलने की क्षमता रखता है।
अयोध्या में पांच विधानसभा सीटें हैं: रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या (सदर) और गोसाईगंज। इनमें मिल्कीपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि बाकी सामान्य श्रेणी में आती हैं।
अयोध्या की राजनीति में सबसे बड़ा मोड़ 2024 के लोकसभा चुनाव में आया, जब सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा को चौंका दिया। लेकिन सत्ता के गलियारों में चर्चा तब तेज हुई जब 2025 के मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने शानदार वापसी की। यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी की तरह है।
अयोध्या की जीत जातीय ताने-बाने पर टिकी है:
फिलहाल, भाजपा राम मंदिर और विकास के एजेंडे के साथ अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। वहीं, समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए 2024 की सफलता को दोहराने की कोशिश में है। 2027 के चुनाव में अयोध्या की ये 5 सीटें प्रदेश की अगली सरकार का रास्ता तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
*Lucknow, Uttar Pradesh: BJP chief spokesperson Dinesh Pratap Singh says, The people of the Samajwadi Party and the INDI alliance, who used to roam around day and night carrying the red-and-black book and invoke the Constitution, are now questioning why Akhilesh Yadav is upset… pic.twitter.com/mNU6sswkpF
— IANS (@ians_india) September 7, 2026
ट्रंप का ईरान पर डिजिटल प्रहार : एक घंटे में 7 पोस्ट, नक्शे पर अपना चेहरा और तबाही की धमकी
मां दुर्गा के 11 हाथ! बंगाल के सरकारी विज्ञापन ने छिड़ा सियासी घमासान
मलबे से निकली DU की सियासत: डीयू चुनाव से पहले सत्य निकेतन हादसा बना बड़ा राजनीतिक अखाड़ा
क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए किंग ? सुरेश रैना के दावे ने मचाई खलबली
चंदौली: बालगृह के दौरे पर पिघला डीएम का दिल, गोद में लेते ही मासूम ने थाम लिया आंचल
सत्य निकेतन हादसा: दीवार मत तोड़ो, गिर जाएगी बिल्डिंग , प्लंबर की चेतावनी अनसुनी करने पर गई 7 लोगों की जान
संजू सैमसन और एस श्रीसंत के बीच कोल्ड वॉर ? KCL फाइनल में नो हैंडशेक वीडियो ने मचाया बवाल
10 साल के मासूम का बड़ा दिल: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अल्फाज ने दान की अपनी गुल्लक
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट: 9 सितंबर तक राहत के आसार नहीं, इन 6 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी
बिग बॉस 20: माही विज के बॉसी रवैये पर भड़कीं ईशा रिखी, कहा- क्या मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दूं?