उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 12वें इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) सम्मेलन में भारत की डिजिटल क्रांति की गूंज सुनाई दी। भारतीय सांसद राघव चड्ढा ने डिजिटल युग में डिजिटल एक्सेस और अधिकार विषय पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।
डिजिटल समावेश का ‘भारतीय मॉडल’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि भारत ने दुनिया को यह साबित कर दिया है कि डिजिटल स्तर (Scale) और समावेश (Inclusion) एक साथ चल सकते हैं। उन्होंने UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आज भारत में एक अरब से ज्यादा लोग डिजिटल अर्थव्यवस्था से जुड़ चुके हैं।
डिजिटल युग की असली परीक्षा क्या है? चड्ढा ने तकनीक की पहुंच पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल युग की सफलता का पैमाना केवल स्मार्ट मशीनें नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, असली परीक्षा यह है कि क्या सबसे गरीब जिले में, सबसे सस्ते फोन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को भी वही पहुंच, सुरक्षा और अवसर मिलते हैं जो बाकी सभी को मिलते हैं।
बिना शोषण के इनोवेशन का फॉर्मूला भारत के दृष्टिकोण को साझा करते हुए उन्होंने एक आदर्श डिजिटल भविष्य का खाका खींचा। उनके अनुसार, भारत की तकनीक का उद्देश्य तीन स्तंभों पर टिका है:
युवा सांसदों की वैश्विक भूमिका बता दें कि राघव चड्ढा को इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भारत की संसद का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भारत के उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। 1889 में स्थापित IPU दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी संसदीय संस्था है।
सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूती इस संबोधन का महत्व इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान की सफल यात्रा पूरी की है। चड्ढा ने कहा कि यह डेलिगेशन भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संसदीय स्तर पर रिश्तों को और अधिक गति देने का प्रयास कर रहा है।
इस साल का IPU शिखर सम्मेलन मुश्किल समय में मानवाधिकार, न्याय और सम्मान जैसे गंभीर विषयों पर केंद्रित है। भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा आबादी वाला देश है, इन वैश्विक चुनौतियों के समाधान में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
I spoke in Uzbekistan on ‘Digital Access & Rights in a Digital Era at the 12th IPU Conference.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 6, 2026
With over a billion people connected and UPI making instant payments part of daily life, India has shown that digital scale and inclusion can go hand in hand. I highlighted how… pic.twitter.com/jBxuCsyxPw
बस स्टैंड पर लिव-इन पार्टनर की हत्या: क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची पुलिस ने आरोपी को सरेआम पीटा
लड़का खेल रहा है... : पाकिस्तानियों की घटिया हरकत पर उबला गुस्सा, भारत ने मैदान पर लिया करारा बदला
नाला पार करने का था गजब कॉन्फिडेंस, आखिरी पल में बिगड़ा बैलेंस और सीधे गटर में जा गिरा युवक
दिल्ली: सत्य निकेतन में भरभरा कर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे छात्रों का खौफनाक वीडियो आया सामने
सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP का हंगामा, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
दिल्ली: सत्य निकेतन हादसा मामला, वारिस पठान ने सरकार पर साधा निशाना
सत्य निकेतन हादसा: हॉस्टल डेज की नींव खोखली, बेसमेंट में चल रहा था निर्माण और फिर हुआ मौत का तांडव
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड से चूकना: दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखी 15 वर्षीय स्टार की चमक
नशे में कौन है? : शराब के नशे में हंगामा करना एएसआई को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड
सत्य निकेतन इमारत हादसा: मलबे में दबे छात्रों को बचाने की जंग, दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सिस्टम पर सवाल