दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल हो रही एक जर्जर इमारत के अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक हादसे में 3 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ: वारिस पठान AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्चे मलबे में फंसे हैं और जान गंवाने की खबरें आ रही हैं। इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से मलबे में दबे लोगों को युद्धस्तर पर बाहर निकालने की अपील की।
प्राथमिकताएं भटक गई हैं : सरकार पर वार वारिस पठान ने इस हादसे के लिए दिल्ली सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, जब सरकार जनहित और सुरक्षा से अपनी प्राथमिकताएं भटका देती है, तभी ऐसी घटनाएं होती हैं। शासन का ध्यान आम आदमी की समस्याओं के बजाय अन्य विवादित मुद्दों पर केंद्रित है।
दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, सीएम के इस्तीफे की मांग पठान ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त केस दर्ज होना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
इतना ही नहीं, उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि यदि इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री की लापरवाही उजागर होती है, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई हादसे के बाद इलाके में हड़कंप है। प्रशासन की ओर से एहतियात बरतते हुए सत्य निकेतन में ढही इमारत के बगल वाली बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है ताकि किसी अन्य अनहोनी को रोका जा सके। फिलहाल, पूरा फोकस राहत और बचाव कार्य पर है।
Mumbai, Maharashtra: AIMIM national spokesperson Waris Pathan says, It is extremely unfortunate and a very sad incident that the children are trapped inside the debris of a building, and we are hearing that someone has also lost their life. We express our deepest condolences to… pic.twitter.com/bv88Gwh6BX
— IANS (@ians_india) September 6, 2026
नहर के तेज बहाव में फंसी थी बेजुबान की जान, CRPF जवान की तत्परता ने बचाई जिंदगी
अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया में मुझे मिले 92% वोट , नितिन गडकरी का चौंकाने वाला खुलासा
बाय-बाय पापा, मुझे इसी रास्ते जाना है : 21 साल की पायल ने चिनाब नदी में लगाई छलांग, वीडियो वायरल
चित्रकूट बाढ़: रामभक्त बनकर आया हूं, कोई खुद को अकेला न समझे - योगी आदित्यनाथ
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: पांच मंजिला हॉस्टल डेज समेत दो इमारतें ढहीं, मलबे में दबे छात्र
दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरमाई बात: वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत, वीडियो वायरल
उनके साथ थोड़ी दिक्कत है... दिग्गज क्रिकेटर ने क्यों किया संजू सैमसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर?
मध्य प्रदेश: जहरीली शराब ने ली 11 लोगों की जान, मचा हड़कंप; CM मोहन यादव ने की सख्त कार्रवाई
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ढही 5 मंजिल की पीजी इमारत, मलबे में दबे छात्रों की गूंजती आवाजें
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी