महिला एशिया कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट में अब तक केवल भारत ही वह टीम है, जिसने अंतिम-4 में प्रवेश किया है।
ग्रुप ए में भारत का जलवा टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चाइना शामिल हैं। भारत ने अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, पाकिस्तान के अभी दो मैच हुए हैं और उनके पास 2 अंक हैं। हांगकांग के खिलाफ अगला मैच जीतकर पाकिस्तान का भी सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है।
ग्रुप बी में श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर ग्रुप बी में श्रीलंका की टीम 2 मैचों में 4 अंकों के साथ सबसे मजबूत स्थिति में है और उनका सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। दूसरी ओर, बांग्लादेश और यूएई के बीच सेमीफाइनल की दूसरी टीम बनने की जंग जारी है। हालांकि, बांग्लादेश के पास अभी दो मैच बाकी हैं, जिससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना है।
सेमीफाइनल में किससे टकराएगी टीम इंडिया? नियमों के अनुसार, पहला सेमीफाइनल ग्रुप-A की नंबर-1 टीम और ग्रुप-B की दूसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। भारत ग्रुप-A में शीर्ष पर है, इसलिए सेमीफाइनल में उनका सामना ग्रुप-B की दूसरी टीम से होगा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सेमीफाइलन में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होने की पूरी उम्मीद है।
क्या फिर देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान फाइनल? क्रिकेट फैंस को हमेशा ही भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले का इंतजार रहता है। अगर पाकिस्तान ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचता है और वहां श्रीलंका को हरा देता है, तो भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने हो सकती हैं।
भारतीय टीम का मौजूदा फॉर्म शानदार है। गेंदबाजों ने पिछले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे टीम का हौसला बुलंद है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम भारत के सामने चुनौती पेश करती है।
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! 🙌 🙌
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India s chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए चेन्नई में उमड़ा जनसैलाब, स्टेडियम में खोलने पड़े एक्स्ट्रा स्टैंड
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबे फंसे कई छात्र
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: राज्य में दो दिन का राजकीय शोक, तिरंगा रहेगा आधा झुका
दोस्त, मुझे बचा लो... ; मलबे के नीचे से आई रुला देने वाली कॉल, सत्य निकेतन हादसे में रेस्क्यू तेज
दिल्ली के सत्य निकेतन में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों छात्र
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन का विस्फोटक शतक , ईस्ट जोन ने साउथ जोन को बैकफुट पर धकेला
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे होने की आशंका
सुदिव्य कुमार सोनू का आखिरी पोस्ट: निधन से दो दिन पहले भगवान श्रीकृष्ण को याद कर लिखी थी ये भावुक बात
शेर-ए-पंजाब टी20: मैदान पर उतरे शुभमन गिल, 21 गेंदों में जड़े 7 चौके और एक गगनचुंबी छक्का