चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले का पहला दिन ईस्ट जोन के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 385 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए धमाकेदार शतक जड़ा। किशन ने महज 135 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। जब किशन क्रीज पर आए, तब टीम 147 रनों पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन उन्होंने दबाव को बखूबी संभाला।
किशन ने पहले शिखर मोहन के साथ टीम को संकट से निकाला और फिर कुमार कुशाग्र के साथ मोर्चा संभाला। दिन का खेल खत्म होने तक किशन और कुशाग्र (नाबाद 63 रन) के बीच 144 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत टीम का स्कोर 385 के पार पहुंच गया।
ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाने में सलामी बल्लेबाजों का बड़ा हाथ रहा। अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रनों की ठोस पारी खेली, जबकि 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाकर प्रभावित किया। मध्यक्रम में शिखर मोहन ने भी 85 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साउथ जोन के लिए चामा वी मिलिंद ने 2 विकेट चटकाए और त्रिपुराना विजय को 1 विकेट मिला। हालांकि, वे ईस्ट जोन के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से नहीं रोक सके। मैच के दूसरे दिन साउथ जोन की चुनौती बढ़ गई है, क्योंकि ईस्ट जोन अब 500 से 600 रनों के विशाल स्कोर की ओर देख रही है।
दूसरे दिन ईशान किशन अपने स्कोर को दोहरे शतक में बदलने का प्रयास करेंगे, जबकि कुमार कुशाग्र का लक्ष्य अपने शतक तक पहुंचना होगा। दूसरी ओर, साउथ जोन को मैच में वापसी करने के लिए जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे, अन्यथा यह मुकाबला उनके हाथ से पूरी तरह निकल जाएगा।
🚨 HUNDRED FOR CAPTAIN ISHAN KISHAN 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 6, 2026
Ishan Kishan smashed a magnificent Hundred in just 122 balls for East Zone in the Big Final of this Duleep Trophy.
- What a remarkable Hundred by Captain Ishan Kishan. 💯 pic.twitter.com/pqPDfZtiw0
मिशन 2029 : नशे के खिलाफ अमित शाह का मास्टर प्लान , ड्रग्स के नेटवर्क का होगा खात्मा
काशी का क्योटो मॉडल पर अखिलेश का तंज: पानी पर तैर रही दो पहिया नाव, बुलडोजर से देख लें हकीकत
आसमान में टला बड़ा हादसा: लंदन जा रही फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, 270 यात्री थे सवार
‘जवाब नहीं मिला, बस बाहर कर दिया...’ सुरेश रैना का छलका दर्द, क्या विराट कोहली की कप्तानी पर साधा निशाना?
शर्मिंदगी का रिकॉर्ड: पाकिस्तान क्रिकेट का लो-स्कोर वाला काला अध्याय
सागर शराबकांड: मौत का तांडव देख भड़की कांग्रेस, सरकार से मांगी न्यायिक जांच और मुआवजा
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का तांडव: 9 लोगों की मौत, कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे
फ्रूट फ्लाई के दिमाग का ब्लूप्रिंट तैयार: 1.6 लाख न्यूरॉन्स से खुलेगा अल्जाइमर और डिप्रेशन के इलाज का रास्ता
बाय-बाय पापा कहकर चिनाब में कूदी युवती, डोडा पुल पर मची चीख-पुकार; वीडियो देख दहल उठा हर कोई
दिल्ली: सत्य निकेतन में ढही 5 मंजिला PG बिल्डिंग, 1 की मौत, बेसमेंट में चल रहा था निर्माण