नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई एक जानकारी ने हर किसी की रूह कंपा दी है। मलबे के नीचे दबे कुछ छात्रों ने अपने फोन से साथियों को कॉल कर मदद की गुहार लगाई है।
मलबे से आई दिल दहला देने वाली आवाज क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी दी कि मलबे में दबे फंसे कुछ छात्रों ने फोन कर कहा— दोस्त मुझे बचा लो, यहां सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इस मार्मिक अपील के बाद मौके पर मौजूद राहत और बचाव टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार को दोगुना कर दिया गया है।
क्या है घटनाक्रम?
युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मैनुअल कटर और सेंसर्स की मदद से मलबे को सावधानीपूर्वक हटा रही है ताकि अंदर फंसे छात्रों को चोट न पहुंचे। कई घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी 30 से 50 लोग दबे हो सकते हैं।
इलाके में अवैध निर्माण पर उठे सवाल सत्य निकेतन क्षेत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से सटा है, जहां भारी संख्या में छात्र पीजी में रहते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी और जर्जर इमारतों में मानकों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण और बेसमेंट की खुदाई की जाती है, जो इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की इमारतों को भी खाली कराया गया है। फिलहाल, पूरी प्राथमिकता मलबे में दबे छात्रों को सकुशल बाहर निकालने की है।
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta at the Satya Niketan PG building collapse site. pic.twitter.com/lL1ytdQKr8
— ANI (@ANI) September 6, 2026
दिल्ली: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबे होने की आशंका
दिलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन का तूफानी शतक, साउथ ज़ोन के खिलाफ टीम को दिलाई मजबूत बढ़त
सहारनपुर मस्जिद विवाद: ओवैसी के मस्जिद शहीद वाले बयान पर साक्षी महाराज का तीखा पलटवार
नीशु आजाद के घर पर मंडराया खतरा: पत्थरबाजी और धमकी के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा
राष्ट्र निर्माण के सारथियों का सम्मान: शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन करेगा श्रीवंश फाउंडेशन
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे होने की आशंका
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: राज्य में दो दिन का राजकीय शोक, तिरंगा रहेगा आधा झुका
वैश्विक मंच पर गूंजा भारत का डिजिटल डंका: राघव चड्ढा ने बताया कैसे तकनीक से बदल रही आम आदमी की तकदीर
दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: पांच मंजिला हॉस्टल डेज समेत दो इमारतें ढहीं, मलबे में दबे छात्र
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: मलबा हटा तो नीचे मिला प्राचीन कुआं, सियासी घमासान तेज