रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर तेज हो गया है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे प्रदेशवासियों को राहत तो मिली है, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
9 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 9 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से विशेष तौर पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आज इन इलाकों में गरज-चमक के साथ अलर्ट आज प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। राजधानी रायपुर की बात करें तो सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जो हल्की से मध्यम बारिश के संकेत दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।
आम जनता के लिए मौसम विभाग की विशेष सलाह लगातार बारिश और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि:
मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जिलावार पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है। नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
*दिनांक 05.09.2026 से 09.09.2026 तक जिलेवार बारिश का पूर्वानुमान Districtwise Rainfall Forecast for Chhattisgarh from 05.09.2026 to 09.09.2026 #imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/OjPY0ggGW0
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 5, 2026
सागर शराबकांड: जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, CM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
राजस्थान में आज फिर बिगड़ेगा मौसम: कोटा-भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
मेरे पिता के गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो... , पीएम मोदी के लिए क्यों भावुक हुईं स्मृति ईरानी?
विमेंस एशिया कप: भारत के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, 55 रन पर ही सिमटी पूरी टीम
आप हमेशा याद आएंगे भैया... : सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मर्माहत हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत: दो नए कॉलेजों में 100 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी
दलीप ट्रॉफी फाइनल: मोहम्मद सिराज की गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी का कहर, दिग्गजों के सामने दिखाई चमक
गाजियाबाद शुद्धिकरण विवाद: सचिन पायलट का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कानून का मजाक क्यों?
शिक्षा और रोजगार मांगने पर बिहार के युवाओं को मिली AK-47 की गोली: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
भारत नहीं, अपनों से ही डरा पाकिस्तान: मरियम नवाज की स्वीकारोक्ति से मचा हड़कंप