हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैं। दिशा (DISHA) समिति की एक बैठक के दौरान कंगना का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और MPLADS फंड के सही इस्तेमाल न होने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
शर्म नहीं आती आप लोगों को?
बैठक के दौरान जब कंगना को विकास कार्यों के लंबित होने के बारे में बताया गया, तो वे भड़क गईं। उन्होंने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा, शर्म नहीं आती आप लोगों को? आप लोगों ने सिस्टम को मजाक बना रखा है।
कंगना ने साफ कर दिया कि अब उन्हें पुराने आंकड़ों और झूठे आश्वासनों की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा, ये फालतू के जुमले मुझे मत दीजिए। मुझे काम चाहिए और मुझे रिपोर्ट चाहिए कि काम पूरा हो गया है।
11 करोड़ का फंड, फिर भी काम नदारद
सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स और उनके पास मौजूद जानकारी के अनुसार, उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 11 करोड़ रुपये जारी किए थे, लेकिन धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि करीब 5.5 करोड़ रुपये के फंड में से 50-60 लाख रुपये भी खर्च नहीं किए गए थे। इस देरी के कारण उन्हें बार-बार संबंधित मंत्रालयों को पत्र लिखना पड़ा।
जमीन और NOC का बहाना नहीं चलेगा
अधिकारियों ने जब फंड रुकने के पीछे जमीन न मिलने और NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) में देरी का तर्क दिया, तो कंगना और सख्त हो गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में संबंधित लोगों को तुरंत नोटिस भेजा जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि काम नहीं हो पा रहा है, तो उस राशि को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाए। कंगना ने विकास कार्यों की धीमी गति के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि इस फटकार के बाद मंडी में विकास की रफ्तार कितनी तेज होती है।
Mandi, Himachal Pradesh: During the DISHA Committee meeting, BJP MP Kangana Ranaut says, ...Last time as well, when I inquired about MPLADS, and our DISHA committees meet so regularly, whenever I asked about MPLADS, I was told that there was absolutely no hiccup and that 90% of… pic.twitter.com/3pfCD6Kpqb
— IANS (@ians_india) September 5, 2026
भाग सकते हो पर छिप नहीं सकते: सेना ने ऑपरेशन अशदार में मार गिराया पुंछ हमले का मास्टरमाइंड यासिर
सहारनपुर मस्जिद विध्वंस: ओवैसी का योगी सरकार पर तगड़ा प्रहार, बोले- चोरों की तरह गिराया ढांचा
SRCC शताब्दी समारोह: मेट्रो से पहुंचे पीएम मोदी, बोले- 13 साल पहले देश में था निराशा का माहौल
जैसे ही मैंने दिमागी नक्सल वाली होम्योपैथी की गोली दी, सब बाहर निकल आए : पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
ग्वालियर: चलती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान
भारत में मानसून का नया और खतरनाक चेहरा: अब टू मच वेदर की मार झेल रहा देश
वूमेंस एशिया कप: भारतीय स्पिनर्स का कहर, पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत
मेरी पत्नी भी उनकी वजह से क्रिकेट देख रही हैं - 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए दिग्गज क्रिकेटर
पीएम मोदी ने टीचर से पूछा- अगर मैं आपका स्टूडेंट होता तो क्या टिप्स देतीं? मिला मजेदार जवाब
चीन से संवाद जरूरी, पाकिस्तान पर भरोसा नामुमकिन : पूर्व CDS अनिल चौहान का सुरक्षा पर कड़ा संदेश