भारत दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापारिक नीतियों पर जोरदार हमला बोला है। हालांकि उन्होंने ट्रंप का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन उनकी कार्यशैली पर तंज कसते हुए इसे मनमाना करार दिया।
नीतियों में अस्थिरता पर तंज मुंबई में आयोजित भारत-बेल्जियम हाई-लेवल डायलॉग के दौरान डी वेवर ने कहा कि आज दुनिया में व्यापार को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने कहा, कुछ देश पूरी तरह से मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। वे सोमवार को कोई फैसला लेते हैं, बुधवार को उसे रद्द कर देते हैं और ताज्जुब तो तब होता है जब शनिवार को वे उसी फैसले को फिर से लागू कर देते हैं।
यूरोप की सुस्ती पर चिंता बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने वैश्विक बदलावों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन यूरोप इस गति के साथ कदम नहीं मिला पा रहा है। उन्होंने यूरोप को बूढ़ा बताते हुए कहा कि हम इस बदलाव में पीछे छूट रहे हैं। उन्होंने संरक्षणवाद और व्यापार बाधाओं को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया।
पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे अपनी टिप्पणी के विपरीत, डी वेवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैं उन्हें दुनिया के सबसे प्रेरणादायक नेताओं में से एक मानता हूं। वेवर ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी जोर दिया, ताकि आर्थिक साझेदारी को और मजबूती मिल सके।
खुले बाजार की वकालत डी वेवर ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में दुनिया को बंद बाजारों और टैरिफ की दीवारों की नहीं, बल्कि खुले व्यापार और मजबूत आर्थिक संबंधों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज अधिक से अधिक लोग बाजार बंद करने और बाधाएं खड़ी करने की बात कर रहे हैं, जो भविष्य के लिए सही नहीं है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On India-Belgium high-level Dialogue, PM of Belgium, Bart De Wever, says, It was an honour to meet Prime Minister Modi. I consider him to be one of the most inspiring world leaders we have. We live in a chaotic world, and if you hear many world… pic.twitter.com/wQSBS0ot8S
— ANI (@ANI) September 5, 2026
एयरटेल ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: अब 12 महीने तक मुफ्त सीखें नई भाषाएं, जानें कैसे उठाएं लाभ
दिल्ली में क्यों बरस रहे हैं आफत के बादल ? मानसून के साथ ये विलेन मचा रहे तबाही
हाईराइज बिल्डिंग की छत पर डॉगेश भाई का स्टंट, रोंगटे खड़े कर देगा रेस्क्यू का यह वीडियो
फ्री मोबाइल रिचार्ज का झांसा: क्या PM मोदी सच में दे रहे 3 महीने का रिचार्ज? जानें वायरल दावे की सच्चाई
दिल्ली: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मांगी प्रार्थना
जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अधिकारियों का हिंसक व्यवहार चिंताजनक
पश्चिमी यूपी में क्या फिर बदलेगा चौधरी परिवार का सियासी समीकरण? स्वाभिमान रैली के गहरे मायने
TMC की अंदरूनी जंग: कुणाल घोष ने ऋतब्रत बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा, गृह मंत्रालय से जांच के आदेश
कौशांबी विस्फोट: 14 मौतों का गुनहगार शकील एनकाउंटर में ढेर, पैर में लगी गोली
250 करोड़ प्रति किमी वाली टनल बनी तालाब, फंसे कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निकाली भड़ास