दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर आज (शनिवार) शहर के ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। मोटर कारकेड रिहर्सल के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राजधानी की 35 से अधिक सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
सुरक्षा और तैयारियों का जायजा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस रिहर्सल का उद्देश्य शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को सुचारु रूप से परखना है। 11 से 13 सितंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए यह एक ट्रायल रन है, जिसमें प्रतिनिधियों के ठहरने के 12 स्थानों से आयोजन स्थल तक आवाजाही का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
इन प्रमुख मार्गों पर रहेगी पाबंदी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कई महत्वपूर्ण चौराहों और सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसमें मुख्य रूप से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, मथुरा रोड, तिलक मार्ग, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक और महाराजा मंजीत सिंह मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी-हैक्सागन की ओर जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
22 पॉइंट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन दिल्ली के 22 प्रमुख पॉइंट्स पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इसमें पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर, धौला कुआं, मोती बाग फ्लाईओवर, शांति पथ, लोधी रोड, नीला गुंबद, ओबेरॉय फ्लाईओवर और मंडी हाउस जैसे संवेदनशील इलाके शामिल हैं। इन इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है।
यात्रियों के लिए विशेष सलाह ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आप आज एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस टर्मिनल की ओर जा रहे हैं, तो अपने घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। कोशिश करें कि इन प्रतिबंधित मार्गों से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी वैकल्पिक रास्तों का ही चुनाव करें।
प्रभावित रहने वाली सड़कें रिहर्सल के दौरान सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, शांति मार्ग, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंबा रोड, टॉल्सटॉय मार्ग और नीति मार्ग जैसे व्यस्त रूट प्रभावित रहेंगे।
*BRICS Summit 2026
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 4, 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍In view of the Motor Carcade Rehearsal on September 05 ,2026, from 10:00 AM to 04:00 PM, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in Delhi.
•Commuters are advised to plan journeys in advance, allow extra… pic.twitter.com/hl0VRxgNbS
कश्मीर पर बर्मिंघम मेयर की बदजुबानी , भारत का दो-टूक जवाब- ‘अपनी सीमा में रहें’
केरलम में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर लॉरी से टकराई छात्रों की कार, 8 की दर्दनाक मौत
चॉकलेट से बना इंडिया गेट: बेल्जियम के पीएम का अनोखा तोहफा क्यों रह गया अधूरा?
छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो! चोरी से बचाने के लिए मालिक ने निकाला गजब का जुगाड़
स्टीयरिंग चूमा, बस को किया सैल्यूट: ड्राइवर की भावुक विदाई का वीडियो हुआ वायरल
UP Election 2027: फिरोजाबाद की 5 सीटों का सियासी गणित, क्या सपा का गढ़ बरकरार रहेगा?
शिक्षक दिवस पर सपा का बड़ा दांव: बंद स्कूलों के बाहर पाठशाला पुकारे अभियान से सरकार को घेरेगी छात्र सभा
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बुलडोजर एक्शन: मस्जिद ढहाई गई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
नौटंकी छोड़ें और कानून पर भरोसा रखें : ममता बनर्जी की चेतावनी पर भड़के गिरिराज सिंह
आकाशीय बिजली का कहर: तेज धमाके के साथ ढहे मकान के दो कमरे, मलबे में दबी महिला