सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक बाइक सवार ने फुटपाथ को ही अपनी सड़क बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट पर बहस छिड़ गया है।
फुटपाथ पर दौड़ी बाइक वीडियो में सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार और भारी जाम साफ देखा जा सकता है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैफिक से निकलने के लिए अपनी बाइक को फुटपाथ पर चढ़ा देता है। इस दौरान पैदल चलने वाले लोग भी वहां से गुजर रहे होते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
पर्सनल हाईवे समझ बैठे लोग? इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह सामान्य कैसे हो सकता है? कुछ बेवकूफ फुटपाथ को अपनी प्राइवेट सड़क समझ बैठे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग बाइक सवार की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
लोगों ने ली चुटकी वीडियो पर यूजर्स के तीखे रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, शायद इन्हें फुटपाथ कोई रेसिंग ट्रैक नजर आता है। ज्यादातर लोग इसे नियमों का सरासर उल्लंघन और दूसरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।
बहस के दो पहलू हालांकि, कुछ यूजर्स ने सिक्के का दूसरा पहलू भी रखा है। उनका तर्क है कि भारतीय सड़कों पर फुटपाथों पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर बाइक सवार बिना किसी को परेशान किए वहां से निकल रहा है, तो लोग उसे ज्यादा तूल न दें।
कानून का डर खत्म? बहस के बीच एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सड़कों पर नियमों के प्रति जागरूकता खत्म हो गई है? अधिकतर यूजर्स का मानना है कि ट्रैफिक पुलिस की सख्ती न होने के कारण बाइक सवारों में कानून का डर अब नहीं बचा है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।
How is this normal? Absolute idiots turning footpaths into personal highways pic.twitter.com/Suro4tdW69
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 3, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज का कबूलनामा : जंतर-मंतर हमले पर मचा बवाल, कानूनी शिकंजे में फंसा मामला
जितना तेल चाहिए, उतना देंगे : रूस का खुला ऑफर, ट्रंप की बढ़ सकती है टेंशन
मिर्जापुर: द मूवी में बाउजी और बीना भाभी के बोल्ड सीन ने मचाया तहलका, फैंस बोले— शेर बूढ़ा नहीं हुआ
7 महीने से भारतीय जेल में कैद 6 यूक्रेनी नागरिक: आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों खारिज हुई याचिका?
दिल्ली एयरपोर्ट बना बीच : भारी बारिश ने खोले विकास के दावों के पोल
बिग बॉस 20: काउबॉय अवतार में सलमान खान का धमाका, सेट से लीक हुई तस्वीरें
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान
टाइगर जिंदा है: भुवनेश्वर कुमार का घातक स्पेल, टीम इंडिया के लिए फिर जगी उम्मीद
आकाशीय बिजली का कहर: तेज धमाके के साथ ढहे मकान के दो कमरे, मलबे में दबी महिला
पीएम की तेरहवीं के बाद अब मां सरस्वती पर विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर घिरीं निशु आजाद