हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। चंबा के भाटियात इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। सैलाब की तेज लहरों के बीच एक बाइकर अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था, तभी एक नवविवाहिता और उसके परिवार ने फरिश्ता बनकर उसकी जिंदगी बचा ली।
सैलाब में फंसे बाइकर की सांसें अटकीं भाटियात में बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बह रहा था कि पल भर में ही सब कुछ तबाह करने पर उतारू था। इसी बीच, पानी के तेज बहाव में एक बाइकर फंस गया। पानी का वेग इतना ज्यादा था कि बाइकर तिनके की तरह बहने ही वाला था। उसकी बाइक पानी में डूब चुकी थी और वह खुद को बचाने की जद्दोजहद कर रहा था।
दुपट्टा बना जिंदगी की डोर इतने में वहां से गुजर रहे एक परिवार ने कार रोकी। कार से एक युवक उतरा, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि बाइकर तक पहुंचना नामुमकिन लग रहा था। तभी कार में बैठी एक नवविवाहिता ने अपनी सूझबूझ दिखाई। उसने अपने चूड़े वाले हाथों से अपना दुपट्टा आगे बढ़ाया। परिवार के सदस्यों ने कई दुपट्टे आपस में जोड़कर एक लंबी रस्सी तैयार की।
पानी में उतरकर किया रेस्क्यू युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कई बार दुपट्टे को बाइकर की तरफ फेंका। अंत में, बाइकर ने दुपट्टा थाम लिया। लेकिन उसे खींचकर बाहर लाना आसान नहीं था। तब नवविवाहिता खुद पानी के किनारे तक आई और अपने परिवार के साथ मिलकर पूरी ताकत से बाइकर को सुरक्षित बाहर खींच लिया। हालांकि इस जद्दोजहद में बाइक पानी के हवाले हो गई, लेकिन एक कीमती जान बच गई।
इंसानियत का वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस नवविवाहिता और उसके परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहाँ एक तरफ लोग वीडियो देखकर सहम गए हैं, वहीं दूसरी तरफ दुपट्टे की इस डोर ने लोगों का दिल जीत लिया है। नेटिजन्स कह रहे हैं कि यही असली इंसानियत है, जो मुश्किल वक्त में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी परवाह नहीं करती।
*Best video to start the day ❤️A newly married couple in Bhatiyat, Chamba, risked their own safety to save a young biker who was stuck in a flash flood. It was literally a matter of seconds before he could have been swept away.The newlywed bride gave her dupatta, and together the… pic.twitter.com/xcfTk69HHz
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) September 1, 2026
बेटियों के सपनों के लिए दौड़ीं 47 साल की मां, नंगे पैर मैराथन जीतकर सबको चौंकाया
तेलंगाना बना सियासी अखाड़ा: कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी
कुदरत का अनोखा रहस्य: 118 नदियां समा जाती हैं, फिर भी एक बूंद बाहर नहीं निकलती!
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी रौद्र रूप: यश ठाकुर की जमकर धुनाई, दलीप ट्रॉफी में मचाया कोहराम
एक पैर से लगाया विजयी सिक्स : लंगड़ाते हुए क्रीज पर आए अर्जुन ने पलटी हारी हुई बाजी
पैर गंवाने का दर्द भी नहीं रोक पाया पढ़ाई का जुनून, 400 मीटर दूर स्कूल के लिए रोज निकलती है बलिया की नन्ही रागिनी
हवा में उड़ते हुए ग्लेन फिलिप्स का जादुई कैच, सुनील नरेन भी रह गए हैरान
चलती बस में 47 किलोमीटर तक दरिंदगी: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक नाबालिग से गैंगरेप ने दहलाया एनसीआर
नेपाल में जलप्रलय: मलबे से निकलती लाशों का अंबार, मजबूर सरकार ने अपनाया कोरोना मॉडल
GDP के आंकड़ों पर मनोज झा का तंज: जब थाली से गायब हो दाल-रोटी, तो विकास कैसा?