दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। 2012 के ‘निर्भया कांड’ की यादें ताजा करते हुए, 4 अगस्त 2026 को एक चलती बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। 31 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है।
47 किलोमीटर का सफर, पुलिस बेखबर आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक का सफर तय किया। करीब 47 किलोमीटर की इस लंबी दूरी के दौरान चलती बस में नाबालिग के साथ दरिंदगी होती रही। हैरानी की बात यह है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लेकर दिल्ली के व्यस्त रिंग रोड और बॉर्डर पार करने तक, बस को किसी भी चेकपोस्ट पर नहीं रोका गया।
राहुल गांधी का तीखा हमला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि शहर के सबसे व्यस्त रास्तों से गुजरने वाली इस बस को पुलिस ने क्यों नहीं पकड़ा? उन्होंने कहा, बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। अपराधियों के मन में प्रशासन का कोई डर नहीं है।
प्रशासन की विफलता पर सवाल राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह घटना केवल सुरक्षा में चूक नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने पूछा कि निर्भया कांड के इतने वर्षों बाद भी बसों की निगरानी और जांच के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा? उन्होंने यह भी जोड़ा कि ये पर्दे सिर्फ बस में नहीं, बल्कि सरकार द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए डाले गए हैं।
जवाबदेही किसकी? नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि दिल्ली और यूपी पुलिस की जवाबदेही कब तय की जाएगी? राहुल गांधी ने आशंका जताई कि इस गंभीर अपराध को भी सिस्टम की फाइलों में दबाने की कोशिश की जाएगी।
सुरक्षा पर बड़ा सवाल इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। व्यस्त सड़कों पर 47 किलोमीटर तक अपराध का बेखौफ चलना यह दर्शाता है कि कानून का डर अपराधियों के बीच पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब लोगों के मन में यही सवाल है कि और कितनी बच्चियों को अपनी सुरक्षा के लिए दांव पर लगाना पड़ेगा?
*दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2026
हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग… pic.twitter.com/VqL9Xo264j
सहारनपुर PNB में 17 करोड़ का नकली खेल: मैनेजरों पर गिरी गाज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की तारीखें बदलीं, अब सुधार का भी मिलेगा मौका
बुर्के की वजह से बच्चे चोरी होते हैं? कोपर अस्पताल विवाद पर भड़कीं AIMIM नेता, कहा- सुरक्षा बढ़ाओ, पहनावे को टारगेट मत करो
राहुल गांधी पर FIR के बाद देहरादून में बवाल, सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस से भिड़ी कांग्रेस
सीएनजी पंप पर काल बनकर टूटा नोजल: सिर में लगी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
एक जर्सी, एक जादू और करोड़ों आंखों में आंसू: लियोनेल मेसी के संन्यास ने बदल दी फुटबॉल की कहानी!
SCO समिट में गूंजी PM मोदी की आवाज: आतंकवाद के इकोसिस्टम पर प्रहार, शहबाज शरीफ के सामने दिया दो टूक संदेश
जिम की छुट्टी! जापान की 4 मिनट वाली वायरल मैजिक ट्रिक, क्या वाकई कम होगा वजन?
बेटियों की फीस के लिए नंगे पैर दौड़ी मां: 47 वर्षीय रमाबाई का संघर्ष बना मिसाल
तुम मिल लो LG से और खा लो रसगुल्ले : साइकिल को लेकर सड़क पर भिड़े AAP नेता और दिल्ली पुलिस