नेपाल में 26 अगस्त 2026 को हिमालय से आए जल सैलाब ने ऐसी तबाही मचाई कि पूरा देश दहल उठा। देखते ही देखते हजारों घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। अब पानी उतरने के बाद जो मंजर सामने आया है, वह दिल दहला देने वाला है। मलबे और कीचड़ के बीच से जगह-जगह लाशें मिल रही हैं।
बढ़ता मौत का आंकड़ा और लापता लोगों की तलाश नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने अब तक 1050 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। हालांकि, चिंता का विषय यह है कि 4000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। नेपाली सेना ने युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाते हुए अब तक 12,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, लेकिन मलबे के नीचे दबी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
मुर्दाघरों में जगह नहीं, सामूहिक अंतिम संस्कार की मजबूरी नेपाल के अस्पतालों और मुर्दाघरों की क्षमता बहुत सीमित है, जहां केवल 350 शवों को रखने की सुविधा है। इतनी बड़ी संख्या में मिल रही लाशों के चलते बदबू और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सेना के लिए इनका पोस्टमार्टम और सम्मानजनक अंतिम संस्कार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
कोरोना काल जैसा मंजर हालात इतने गंभीर हैं कि सरकार को कोरोना काल जैसी रणनीति अपनानी पड़ी है। पीपीई किट पहने सुरक्षा बल के जवान शवों को सुरक्षित थैलों में भरकर काठमांडू के गोरकर्ण वन जैसे इलाकों में ले जा रहे हैं। शवों की पहचान के लिए उनके डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं और उन पर टैग लगाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में परिजनों को सौंपा जा सके।
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई लाशें चितवन जिले में सबसे अधिक (321) बरामद हुई हैं। इसके अलावा रसुवा और नुवाकोट इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शवों के प्रबंधन के लिए सरकार ने नेपाल पुलिस अधिनियम 1955 की धारा 22 (क) में विशेष संशोधन भी किया है ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके।
भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ नेपाल के कठिन समय में भारत ने पूरा सहयोग दिया है। भारत की एक फॉरेंसिक टीम नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर डीएनए सैंपलिंग में मदद कर रही है। इसके अलावा, भारतीय सुरंग बचाव टीम नेपाली सेना के साथ मिलकर रसुवा के चिलिमे जलविद्युत परियोजना स्थल पर उन 900 लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिनके वहां फंसे होने की आशंका है।
#WATCH | Rasuwa, Nepal: More than 20 bodies recovered from various locations have been placed in an abandoned house in Dhunche, Rasuwa district. Police teams, alongside medical personnel, are conducting DNA tests to collect samples from all the victims. Following this process,… pic.twitter.com/GD2gXUWFYN
— ANI (@ANI) September 1, 2026
नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाना क्या सेवा है? प्रेमानंद महाराज ने फिल्म निर्माता को दी बड़ी चेतावनी
भारत की 7.8% GDP से दुनिया दंग: PM मोदी ने देशवासियों से इन 2 चीजों को तुरंत छोड़ने की अपील की
संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान ला रहे अपनी बायोग्राफी, रहमान: ए रेनेसां में खुलेंगे अनकहे पन्ने
सीएनजी पंप पर काल बनकर टूटा नोजल: सिर में लगी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
बॉक्स ऑफिस का चमत्कार : फ्लॉप होने की कगार से कैसे ब्लॉकबस्टर बनी हनुमान अंश ?
पाकिस्तान: ड्राइवरलेस कार का डिजास्टर डेमो, टेस्टिंग के दौरान पुलिस वैन में जा घुसी कार
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शिक्षा मंत्री की पत्नी का तबादला, 6 जिलों को मिले नए कप्तान
नोएडा गैंगरेप: 23 दिन में 9 चालान, फिर भी बेखौफ दौड़ती रही मौत की बस
GDP के आंकड़ों पर मनोज झा का तंज: जब थाली से गायब हो दाल-रोटी, तो विकास कैसा?
मेडिकल कॉलेज में जन्मा नन्हा नवाब : 5 किलो के बच्चे ने जन्म लेते ही दिखाया ऐसा स्वैग , मुस्कुरा उठा पूरा स्टाफ